Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर उत्तर विस सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ पहुंचकर दाखिल किया नामांकन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर उत्तर विस सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ पहुंचकर दाखिल किया नामांकन

Abhinesh Pandey October 30, 2023

 

पुरंदर मिश्रा जब रिक्शे पर निकले तो लोगों ने कहा- जोरदार, जय हो…

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। ‘…बदल के रहिबो।’ बीजेपी के इस नारे का ही असर है कि वास्तव में अब काफी कुछ बदल रहा है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की आंधी तो चल ही पड़ी है, सोमवार को यहां के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा भी काफी बदले हुए अंदाज में नजर आए। पुरंदर मिश्रा को लोगों ने जब रिक्शे पर सवार देखा था तो चहक उठे। कहा, जय हो…।
रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सोमवार को प्रभावशाली शक्ति प्रदर्शन करते हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। राजधानी रायपुर में सोमवार को उस वक्त बिल्कुल त्यौहार जैसा माहौल बना, जब रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा रिक्शे पर बैठकर नामांकन पत्र दाखिल करने निकले। चूंकि रायपुर उत्तर विधानसभा सीट का क्षेत्र क्रमांक- 151 है, इसलिए श्री मिश्रा के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला अलग-अलग 151 रिक्शे में निकला। इस दौरान रास्ते भर भारतीय जनती पार्टी जिंदाबाद…, पुरंदर भैया जिंदाबाद…और अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो के नारे जोर-शोर से गूंजे।
इससे पहले रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सुबह भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यहां से भगवान का आशीर्वाद लेकर वे पंडरी स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पहुंचे। इसी कड़ी में मुख्य चुनाव कार्यालय से भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर के लिए हजारों की भीड़ के साथ भव्य रैली निकाली गई। रैली में क्षेत्र के चारों मंडल के वार्डों के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की टोली ढोल-नगाड़े व बाजे-गाजे के साथ रिक्शे में सवार होकर शामिल हुई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री मिश्रा खुद भी रिक्शे पर सवार होकर एकात्मक परिसर पहुंचे। यहां रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू और धरसीवां विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा ने श्री मिश्रा से आत्मीय मुलाकात की और चुनावी तैयारी की तारीफ करते हुए जीत के लिए अग्रिम शुभकमानाएं दीं। इसके बाद पुरंदर मिश्रा ने काफिले के साथ चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिले की प्रक्रिया पूरी की। वहीं पुरंदर मिश्रा के समर्थन में जुटी हजारों लोगों की भीड़ शहर में पूरा दिन चर्चा का विषय बनी रही।

कमल छाप को जिताना हैः पुरंदर
नामांकन रैली के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए रायपुर उत्तर के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, बीजेपी केडर बेस पार्टी है। कार्यकर्ता डटकर मैदान में खड़े हैं। प्रत्याशी कोई भी हो कमल छाप को जिताना है। हमारी लड़ाई कांग्रेस पार्टी से है जिसे हराकर भाजपा का परचम लहराना है।

एक हाथ से नमस्ते और दोनों हाथ से प्रणाम में बहुत फर्कः
उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का विकास कार्य ठप है। महिलाओं, युवाओं व किसानों को धोखा देनी वाली सरकार को उखाड़ फेंकने जनता अब तैयार है। इस बार उत्तर की जनता को मिलनसार, सरल, सहज काम करने वाला व धर्म को मानने वाला प्रत्याशी जनता को मिला है और यही वजह है कि मतदाता परिवर्तन के मूड में हैं। उत्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता की जो भी समस्याएं हैं, वही मेरा चुनावी मुद्दा है। क्षेत्र की जनता एक हाथ से नमस्ते करने वाले की जगह अब दोनों हाथों से प्रणाम करने वाले को अपना समर्थन देगी।
………….

 

Post navigation

Previous रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाव
Next कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में सबसे सस्ता सिलेंडर छत्तीसगढ़ में

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.