रायपुर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधिविभाग के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश दुबे ने बयान जारी करते हुए बताया कि
कांग्रेस पार्टी की दुबारा सरकार बनते ही किसानों का पुनः कर्जा माफ किया जाएगा, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा,राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा, लघु वनोपजों की MSP पर अतिरिक्त 10 रुपए दिए जाएँगे,प्रत्येक तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को अनिवार्य बोनस देने के उद्देश्य से “राजीव गांधी तेंदूपत्ता संग्राहक न्याय योजना” आरंभ की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक संग्राहक परिवार को 4000 रु बोनस के रूप में प्रतिवर्ष प्राप्त होंगे,छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा दी जाएगी,17.5 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा खुद का आवास,20 क्विंटल प्रति एकड़ होगी धान की खरीदी,जातिगत जनगणना कराई जावेगी।
राजेश दुबे ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वायदा किया था उसे पूरा किया इसी भरोसे से कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान वायदों को पूरा करने का गारंटी दिया है,भूपेश बघेल सरकार भरोसे की सरकार साबित हुई है।
