Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा विधायक अग्रवाल ने कहा : भाजपा शासनकाल में 18 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदा जाता था, आज कांग्रेस के राज में सिर्फ 10 लाख बोरे तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा विधायक अग्रवाल ने कहा : भाजपा शासनकाल में 18 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदा जाता था, आज कांग्रेस के राज में सिर्फ 10 लाख बोरे तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा

Abhinesh Pandey October 29, 2023

*कांग्रेस देश को जातिवाद के खाँचों में बाँटने की कोशिश कर रही है : भाजपा*

*राहुल गांधी को कौन बताए कि केजी से पीजी तक सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में पहले से ही नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है तो इसमें नई बात क्या कह दी?*

*बृजमोहन का सवाल : प्रदेश सरकार और कांग्रेस पीएससी की सामने आईँ गड़बड़ियों की जाँच क्यों नहीं करा रही है? राहुल इसकी जाँच की घोषणा भी करें*

*’घोटालेबाज भूपेश सरकार द्वारा जो बुलवाया जा रहा है, राहुल गांधी वही रटी-रटाई ‘भू-पे’ स्क्रिप्ट बोल देते हैं, छत्तीसगढ़ की जमीनी सच्चाई वह नहीं जानते’*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और रायपुर दक्षिण विदानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस देश को जातिवाद के खाँचों में बाँटने की कोशिश कर रही है। देश की अगर कोई सबसे बड़ी कमी है तो वह और गरीबी हर जाति में है। इन गरीबों के सर्वतोमुखी विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कर रही है।

भाजपा विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में 18 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदा जाता था, आज कांग्रेस के राज में सिर्फ 10 लाख बोरे तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा है। भाजपा शासनकाल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को चार हजार-पाँच हजार रुपए तो सिर्फ बोनस के रूप में मिलता था, उनके बच्चों को पढ़ाने के लिए राशि दी जाती थी, मृत्यु होने पर बीमा की राशि मिलती थी, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चरणपादुका योजना शुरू की गई ती, उन्हें महिला संग्राहकों को साड़ी मिलती थी। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने यह सब बंद कर दिया। पहले 15 दिन तेंदूपत्ता तोड़ा जाता था, अब सिर्फ एक दिन तेंदूपत्ता तोड़ा जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कटाक्ष किया कि आज कांग्रेसी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़, तेंदूपत्ता और केजी-पीजी की एबीसीडी तक का पता नहीं है। अब राहुल गांधी को कौन बताए कि केजी से पीजी तक सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में पहले से ही नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है तो राहुल गांधी ने नई बात क्या कह दी? अगर कांग्रेस में और राहुल गांधी में दम है तो यह घोषणा करें कि निजी स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों की फीस माफ होगी।

भाजपा विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि पीएससी के लाखों बच्चे आज अपने भविष्य के लिए चिंतित हैं। उनके अभिभावक माता-पिता चिंतित हैं। इन सबके बारे में कांग्रेस नेता कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं? प्रदेश सरकार और कांग्रेस पीएससी की सामने आईँ गड़बड़ियों की जाँच क्यों नहीं करा रही है? राहुल गांधी को उसकी जाँच की घोषणा भी करनी चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि दरअसल प्रदेश की घोटालेबाज भूपेश सरकार द्वारा उनसे जो बुलवाया जा रहा है, राहुल गांधी वही रटी-रटाई ‘भू-पे’ स्क्रिप्ट बोल देते हैं। छत्तीसगढ़ की जो जमीनी सच्चाई है, उसके बारे में वह कुछ नहीं जानते और कुछ नहीं बोलते। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी आएँ या प्रियंका वाड्रा आएँ, राहुल गांधी के मुँह से प्रदेश की भूपेश सरकार झूठी घोषणाएँ करवा दे, छत्तीसगढ़ में इस बार परिवर्तन का महासंकल्प चारों दिशाओं में गूंज रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा अपने इस छत्तीसगढ़ प्रवास में भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हें प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाएंगे। आज जो भाजपा के पक्ष में लहर बह रही है, आगे चलकर वह पूरे प्रदेश में तूफान का रूप लेगी।
——————-

Post navigation

Previous कांग्रेस का फर्स्ट टाइम वोटर मैराथन 30 अक्टूबर को
Next दिवाली के त्यौहारों में देश में लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना – अमर पारवानी

Related Stories

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026

Recent Posts

  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त

You may have missed

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

June 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.