Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस के दबाब में भाजपा के प्रचार में बाधक बन रहा प्रशासन- मंडाविया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस के दबाब में भाजपा के प्रचार में बाधक बन रहा प्रशासन- मंडाविया

Abhinesh Pandey October 28, 2023

 

*कांग्रेस के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं राज्य के अफसर*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*ढेरों शिकायतों के साथ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग*

रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव सह प्रभारी मनसुख भाई मंडाविया के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन आयोग में जाकर शिकायत की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री मंडाविया ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हर क्षेत्र से शिकायत मिल रही है। कांग्रेस प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। जगह जगह अधिकारी चुनाव को प्रभावित करने भय का माहौल बना रहे हैं। कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रचार सामग्री, पार्टी का झंडा लेकर जाने वाली गाड़ियों को रोक रहे हैं। लोकतंत्र में हर व्यक्ति किसी को भी वोट दे सकता है और यह हर नागरिक का अधिकार है कि वह किसी भी पार्टी का चुनाव प्रचार भी कर सकता है। अपने घर में झंडा लगा सकता है। राजनीतिक पार्टी अनुमति लेकर किसी के भी घर में झंडा लगा सकती है। ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने वाले और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने घर में झंडा लगाते हैं तो उनको भी प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा नेताओं- कार्यकर्ताओं को डराने के लिए उनकी हत्याएं हो रही हैं। हत्या करने वाले सार्वजनिक तौर पर चौलेंज भी करते हैं। उसके बावजूद भी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। दंतेवाड़ा नारायणपुर बीजापुर जैसे विधानसभा क्षेत्र में खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। लोगों को डरने की कोशिश की जा रही है। ऐसी स्थिति में निष्पक्ष चुनाव हो इसलिए हमने आज चुनाव आयोग में अपनी बात रखी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा चुनाव सह प्रभारी श्री मंडाविया ने कहा कि आज तक जितनी भी शिकायत हमने चुनाव आयोग में दर्ज कराई हैं, हम अपेक्षा करते हैं कि उन शिकायतों पर तत्काल उचित कार्यवाही हो। छत्तीसगढ़ के अधिकारी निष्पक्ष रूप से कार्य करें। सरकार के दबाव में न आएं। लोकतंत्र की चिंता करें और लोकशाही प्रक्रिया का पालन करें। अगर हमारी शिकायतों का समाधान नहीं होता है तो हम राष्ट्रीय चुनाव आयोग में जाएंगे और इनकी शिकायत करेंगे। यह तय करेंगे कि छत्तीसगढ़ की जनता निष्पक्ष रूप से किसी के भय में न आकर अपने वोट का उपयोग करके अपनी पसंद की सरकार चुने। हमने निर्वाचन आयोग में अपनी बात आग्रह पूर्वक रखी है और हमने कहा है कि चुनाव आयोग पर हमारा विश्वास है कि चुनाव आयोग हमारी शिकायतों का निराकरण करेगा। इस दौरान सांसद सुनील सोनी, निर्वाचन समिति के संयोजक विजय शंकर मिश्रा, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद थे।

 

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ व्यापमं की भर्ती परीक्षा कल
Next जातिगत जनगणना से ही प्रशस्त होगा देश का भविष्य- संजय निरुपम

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.