Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भूपेश ने कबूल लिया कि उन्होंने किसानों को कर्ज में डुबो दिया- बृजमोहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश ने कबूल लिया कि उन्होंने किसानों को कर्ज में डुबो दिया- बृजमोहन

Abhinesh Pandey October 24, 2023

 

*अब तक कह रहे थे कि किसानों को एक लाख करोड़ दिया, फिर किसान कर्ज के जाल में कैसे फंसे?*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*पहले गोबर गोठान घोटाले, अब घोषणाबाजी*

*भाजपा बनाएगी किसान को समृद्ध, नहीं लेना पड़ेगा कर्ज*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कृषि मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आखिर उन्होंने कबूल कर लिया कि उन्होंने किसानों को कर्ज में डुबो दिया है। पूरे 5 साल किसानों के साथ धोखा किया। किसानों का राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्जा माफ नहीं किया। लगातार झूठे दावे किए कि कर्ज लेकर किसानों को एक लाख करोड़ रुपये बांट दिए। किसान गोबर बेचकर ट्रेक्टर खरीद रहे हैं। मकान बना रहे हैं। गोबर बेचकर हवाई जहाज में घूम रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बना दी है। किसानों को कर्ज मुक्त कर दिया है! अब क्या हुआ? भूपेश बाबू का ढोल फट गया। पहले गोबर और गोठान घोटाले किए। किसान को उन्होंने किस हाल में पहुंचा दिया, यह अब वे खुद घोषणाबाजी करके स्वीकार कर रहे हैं कि किसान कर्ज में फंसे हैं।किसानों को कर्जदार बनाने के लिए सिर्फ भूपेश बघेल कसूरवार हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को जबरन मिट्टी बेचने वाले भूपेश बघेल को चुनाव में किसान याद आ रहे हैं। हकीकत यह है कि उनकी धोखेबाजी के कारण ही किसान कर्ज के जाल में फंसकर आत्महत्या कर रहे हैं। कोरोना काल में भूपेश बघेल ने किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया? हर साल किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया? किसानों को सिंचाई करने बिजली कनेक्शन क्यों नहीं दिए? कभी गिरदावरी, कभी तौल में भूपेश टैक्स, दूसरे राज्यों के चुनाव के लिए आरटीओ के जरिए धान खरीदी केंद्रों के रास्ते में अवैध वसूली, कभी सहकारी समितियों के जरिए वसूली, कभी बारदाने के लिए तरसाने वाली कांग्रेस को किसानों की चुनावी याद आ रही है। जबकि भाजपा किसानों को कर्ज में फंसने से बचाने के पक्के उपाय करेगी, ताकि किसानों को कर्जदार न बनना पड़े।

बृजमोहन ने कहा कि भूपेश बघेल अब इसलिए अब केवल घोषणा पर घोषणा कर रहे है क्योंकि 5 साल तक उन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। न ग्रामीण गरीब को मकान मिलने दिए न शहरी गरीब को छत मिलने दी। अभी भाजपा का घोषणा पत्र आने वाला है। गांव, गरीब, किसान की उम्मीद भाजपा पर टिकी है। किसानों की सभी उम्मीदें पूरी होंगी। गांव, गरीब और किसान का सम्पूर्ण विकास होगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही घोषणा कर चुके हैं। किसान का दाना दाना धान खरीदने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को वचन दे दिया है कि उनकी बेहतरी के लिए डबल इंजन की सरकार ईमानदारी से काम करेंगी। छत्तीसगढ़ के सभी आवासहीनों को आवास मिलेंगे। घोटालेबाज जेल में होंगे।

बृजमोहन ने कहा कि भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है कि किसान हर साल कर्ज लेता है। वोट लेने के लिए अब किसान का कर्ज दिख रहा है। अब तक कहां थे? जब किसान आत्महत्या कर रहे थे। किसानों को 16 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था। इसे ब्याज मुक्त ऋण में बदलने वाली भाजपा अपने घोषणा पत्र में ऐसी ठोस योजनायें देगी, जिनसे किसानों को कर्ज के मकड़जाल में फँसना ही नहीं पड़ेगा। भूपेश बघेल ने खुलासा कर दिया है कि 5 साल में उन्होंने किसानों और गरीबों के हित के कोई काम नहीं किए हैं। अब उनकी सरकार सड़क पर आ रही है तो किसानों और गरीबों को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Post navigation

Previous चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र लोहंडीगुड़ा ब्लॉक भाजपा के दर्जनों ग्रामीणों ने कॉंग्रेस प्रवेश किया..
Next चुनाव में भाजपा कांग्रेस की लोकप्रियता का मुकाबला नहीं कर पा रही है ईडी के छापे मरवा रही – कांग्रेस

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.