0 भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के चुनाव प्रचार को लेकर जवाहर नगर मंडल की बैठक
रायपुर। भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के चुनाव प्रचार को लेकर जवाहर नगर मंडल की बैठक में रायपुर सांसद सुनील सोनी ने भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के कुशासन का जवाब विधान सभा चुनाव में रायपुर उत्तर की जनता देगी।
उन्होंने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराधों का गढ़ बना दिया है। आज प्रदेश में महिलाएं, बच्चियां तक सुरक्षित नहीं है। राखी के दिन दो युवतियों के साथ सामूहिक अनाचार की घटना होती है और पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। शिक्षक दिवस के दिन एक महिला शिक्षक से सामूहिक अनाचार की घटना होती है। आदिवासी कांग्रेसी मंत्री के क्षेत्र सुकमा में आदिवासी छात्रावास में एक बच्ची से अनाचार की घटना होती है और उस पर भी पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ जाती है।
उन्होंने कहा कि ऑन लाइन के माध्यम से आज एम.कॉम.किया युवक 18 पौव्वा शराब मंगाकर 17 पौव्वा शराब बेचता है और एक पौव्वा खुद पीना सीखता है। भूपेश बघेल ने यह नौकरी दी है छत्तीसगढ़ में युवाओं को। पीएससी में घोटाला होता है। पीएससी की पढ़ाई के लिए एक गरीब अपना घर, जेवर, खेत आदि गिरवी रख देता है और अपने बच्चे को पढ़ाता है। वहां पर नेता अधिकारी का बच्चा पास हो जाता है और गरीब का बच्चा फेल हो जाता है। रायपुर में छत्तीसगढ़ के 20 लाख युवाओं ने पीएससी घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया और जब हाईकोर्ट इस मामले को लेकर गए तो वहां हाई कोर्ट ने फटकार लगाई। पीएससी के चेयरमैन के भाई का बेटा पास हो जाता है और गरीब का बच्चा फेल हो जाता है। भूपेश बघेल को युवाओं को इसका जवाब देना होगा।
भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि उत्तर विधानसभा में प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने विकास की इबारत लिखी है। उसे फिर से सहेजने के लिए उत्तर विधानसभा में कमल खिलाने मुझे प्रत्याशी बनाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर फिर से उत्तर में भाजपा का विधायक चुनाव जीत कर आए इसके लिए सबका सहयोग जरूरी है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने उत्तर विधानसभा मे कमल खिलाने के लिए आव्हान करते हुए कहा की इस भ्रष्ट सरकार को विदा करने के जरूरी है कि पुरिंदर मिश्रा को जिताना है । बूथ मे हमारा कार्यकर्ता चुनाव जीताने के लिए प्राणप्रण से जुट गया है और 3 दिसम्बर को अवश्य ही मशीन से कमल खिलेगा पुरंदर मिश्रा विजयी होंगे ।
बैठक में प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सीमा साहू, भाजपा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने, केदार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, डॉ. सलीम राज, गोविंदा गुप्ता,अकबर अली, असगर अली, गोरे लाल नायक, सुभाष अग्रवाल, चंद्रेश शाह,सोनु सलूजा,भरत कुंडे, अवतार बागल, भारती बागल ,एकता , आदि उपस्थित थे।
