Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मूणत परिवहन मंत्री रहते भगवान राम, हनुमान और माता के नाम पर वसूली टोकन चलाते थे -सुरेन्द्र वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मूणत परिवहन मंत्री रहते भगवान राम, हनुमान और माता के नाम पर वसूली टोकन चलाते थे -सुरेन्द्र वर्मा

Abhinesh Pandey October 20, 2023

 

राजेश मूणत बैरियर बंद करके तस्करों के संरक्षक बनना चाह रहे हैं*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*ट्रकों से वसूली के लिए बनाए गए मूणत के टोकन को छत्तीसगढ़ की जनता अभी भूली नहीं है*

*राजेश मूणत जब परिवहन मंत्री थे तब प्रति ट्रक 900 और 1400 रुपये की वसूली होती थी*

रायपुर/20 अक्टूबर 2023। राजेश मूणत के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि परिवहन मंत्री रहते राजेश मूणत वसूली के नए-नए तरीके अपनाते रहे। परिवहन मंत्री रहते भगवान राम और हनुमान के नाम पर वसूली टोकन चलाने वाले राजेश मूणत बैरियर बंद करने का जुमला फेंक रहे। राजेश मूणत यह बताएं कि उनके कार्यकाल में परिवहन विभाग का होलोग्राम वाला नीलम टोकन क्या था?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है रमन सरकार के दौरान बैरियर में टोकन के जरिए वाहन चालकों से करोड़ों की वसूली का आरोप था। भाजपा के झंडे के कलर का टोकन, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के नाम पर बना टोकन, जय मां दुर्गा एवं अन्य नाम से बने टोकन के जरिए राजेश मूणत के परिवहन मंत्री रहते रमन सरकार में अवैध वसूली जारी रही। तमाम मिडिया रिपोर्ट में भाजपा के भ्रष्टाचार उजागर हुए हैं। मूणत बताए कि रमन राज में परिवहन में हर साल 100 करोड़ से अधिक की अवैध वसूली की रकम किसके खाते में जाता था? 1400 करोड़ से अधिक के कमीशन में कौन कौन हिस्सेदार थे? 2400 रूपए लेकर 1500 की रसीद के साथ में 900 का नीलम टोकन देना सभी बैरियर में अनिवार्य कर दिया गया था। परिवहन मंत्री रहते राजेश मूणत का भ्रष्टाचार रमन सिंह के संरक्षण में लगातार जारी रहा। अवैध वसूली के सरगना भाजपाई अब बैरियर बंद करने की हास्यास्पद बात कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि दरअसल राजेश मूणत, रमन सिंह सहित तमाम भाजपा नेता अपराध और अपराधियों के राष्ट्रीय संरक्षक की भूमिका में हैं। अपराध और तस्करी रोकने में अंतराज्यीय बॉर्डर के बैरियर महत्वपूर्ण होते हैं। छत्तीसगढ़ लैंडलॉक प्रदेश है सात राज्यों से हमारी सीमा लगी हुई है, ऐसे में बॉर्डर पर निगरानी के लिए बैरियर ज़रूरी है, लेकिन कोचियों और तस्करों को संरक्षण देने वाले भाजपाई केवल चुनावी लाभ के लिए नए-नए जुमले परोस रहे हैं।

 

Post navigation

Previous नगरनार प्लांट ही नहीं बस्तर से एक मुट्ठी मिट्टी भी ले जाने की ताकत बीजेपी में नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next कांग्रेस के कुशासन का जवाब देगी रायपुर उत्तर की जनता- सांसद सुनील सोनी

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.