Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • व्यापारियों को ऑफलाइन की बजाय मेनलाइन कहा जाये – पारवानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

व्यापारियों को ऑफलाइन की बजाय मेनलाइन कहा जाये – पारवानी

Abhinesh Pandey October 19, 2023

रायपुर।
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने देश के व्यापारिक समुदाय के लिए “ऑफ़लाइन“ कहने पर गहरी को आपत्ति जताई है। और इसे व्यापारियों के लिए अपमानजनक शब्द बताते हुए कहा है कि ऑफलाइन का अर्थ है। बाहर हो जाना या समाप्त हो जाना जबकि देश के व्यापारी अनेक शताब्दियों से व्यापार में ही रहकर व्यापार कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें ऑफलाइन की संज्ञा देना उचित नहीं है। व्यापारियों को मेनलाइन कहा जाना चाहिए।

कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने आक्रामक रूप से कहा कि व्यापारियों के लिए ऑफ़लाइन शब्द का आविष्कार किसने किया? ऐसा लगता है कि यह विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों की एक भयावह साजिश है, जो खुद को ऑनलाइन और व्यापारियों को ऑफलाइन कहती है, जो भारत के व्यापारिक समुदाय की गरिमा और क्षमताओं को कमजोर करने के अलावा और कुछ नहीं है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने कहा की ऑफ़लाइन शब्द व्यापारिक समुदाय के बड़े योगदान को पूरी तरह नकारता है और उनके अस्तित्व पर ही एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। देश भर में व्यापारी एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला संचालित करते है। और उपभोक्ताओं के साथ अंतिम मील तक सीधे जुड़ने का एकमात्र माध्यम है।

कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन और प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्रर सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि कैट और रिटेल व्यापार से जुड़े अन्य संगठन अब से हर मंच पर चाहे वह सरकारी हो या निजी, उन्हें ऑफलाइन बुलाने पर आपत्ति जताएंगे और उन्हें मेनलाइन कहने का आग्रह करेंगे। कैट केंद्र सरकार के मंत्रालयों और अन्य विभागों और राज्य सरकारों तक पहुँच कर उन्हें व्यापारियों को मेनलाइन के रूप में ही परिभाषित करने की ज़ोरदार माँग करेगा।

कैट की इस पहल में ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन, ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन, ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन, ऑल इंडिया एडिबल ऑयल ट्रेडर्स एसोसिएशन, कंप्यूटर मीडिया डीलर्स एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ सहित खुदरा व्यापार के विभिन्न क्षेत्रों के अन्य राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया टी ट्रेडर्स एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और कई अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय व्यापार संगठन कैट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे ।

 

Post navigation

Previous दो सराफा कारोबारियों के यहां पहुंची आयकर की टीम
Next धरसीवा विधानसभा में स्थानीय प्रत्याशी की मांग भारी विरोध का माहोल

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.