Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद सुनील सोनी ने कहा- भाजपा का मजबूत गढ़ है उत्तर विधानसभा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद सुनील सोनी ने कहा- भाजपा का मजबूत गढ़ है उत्तर विधानसभा

Abhinesh Pandey October 17, 2023

– पुरंदर मिश्रा को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से आवाज बुलंद करने का आव्हान

रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सोनी ने रायपुर उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को जिताने के लिए हर मोर्च पर डटे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने चुनाव अभियान के सार्थक परिणाम के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र भी दिया। कहा, विजयश्री के लिहाज से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह भाजपा के लिए अनुकूल सीट है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव को अग्रेसिव तरीके से लड़कर जीत हासिल करना बीजेपी का प्रमुख लक्ष्य है। इसके लिए कार्यकर्ता कमर कसकर डट जाएं।
बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में सांसद सुनील सोनी ने आगे कहा कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने इस बार जननेता पुरंदर मिश्रा को चुनाव लड़ने का अवसर दिया है, जो हम सबके लिए गौरव की बात है। इस विधानसभा क्षेत्र में उत्कल समाज, सिंधी समाज, मुस्लिम, जैन, सिख और गुजराती समाज हर धर्म, समाज, समुदाय और वर्ग के लोग निवासरत हैं, जिनका जुड़ाव और झुकाव पूरी तरह बीजेपी की ओर है। वहीं कई ऐसे समाज भी हैं जिनकी संख्या जरूर सीमित है लेकिन चुनाव में इनकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। ऐसे समाज के लोग फिजां बदलने में हमेशा पूरी तरह सक्षम साबित हुए हैं। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा की जीत के लिए ऐसे सभी समाज के लोगों का सहयोग लेना बेहद जरूरी है। चुनाव की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी कड़ी में हम सभी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अपनी आवाज बुलंद करने की जरूरत है और यह होना भी चाहिए। सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओं से कहा, चुनाव में सफलता पाने का प्राथमिक औजार हैंडबिल होता है, जिसे हर हाल में घर-घर तक पहुंचाना है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सभी 4 मंडल के लिए भाजपा मंडल कार्यालय और एक मुख्य कार्यालय खोला जाएगा। इन कार्यालयों के उद्घाटन में मैं खुद भी मौजूद रहूंगा, ऐसा कहकर उन्होंने युवाओं में जोश भरा और चुनाव की तैयारी के लिए कई टिप्स भी दिए। उन्होंने आह्वान किया कि बीजेपी के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। बैठक के आखिर में सुनील सोनी ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बेहद जागरुक और समझदार हैं और इसीलिए यहां भी भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है।
इस बैठक में प्रकाश बजाज, शंभू नारायण गुप्ता, राजकुमार राठी, किशोर नायक, राम प्रजापति, हरीश ठाकुरस अर्पित सूर्यवंशी, आकाश तिवारी, कमल विभार, संदीप शर्मा, शशिकांत विभार, पीयूष मिश्रा व शंकर दास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
………………

Post navigation

Previous कैट के संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खण्डेलवाल शामिल हुए
Next भाजपा अडानी के प्रतिनिधी के रूप में चुनाव लड़ रही है

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.