Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पुरंदर मिश्रा ही बदल सकते हैं उत्तर की तस्वीर, इसलिए वही हमारे नेता; महिलाओं ने कहा… 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पुरंदर मिश्रा ही बदल सकते हैं उत्तर की तस्वीर, इसलिए वही हमारे नेता; महिलाओं ने कहा… 

Abhinesh Pandey October 16, 2023

 

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कैंडिडेट पुरंदर मिश्रा को लोग आखिर क्यों जिताएं, इस सवाल का बेहद वजनदार जवाब आया है। लोगों का कहना है, पुरंदर मिश्रा को हम क्यों न जताएं। वे पुरंदर मिश्रा ही तो हैं जो दिखावे के लिए नहीं बल्कि लोगों को दिल से जोड़ना जानते हैं। सुख-दुख की घड़ी में जिम्मेदारी के साथ सहयोग करने का स्वभाव ही पुरंदर मिश्रा को सबसे अलग साबित करता है। बहरहाल, शराबखोरी इन दिनों रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है और पूरा विश्वास है कि इसका भी निदान सिर्फ पुरंदर मिश्रा ही कर सकते हैं। नशामुक्ति की दिशा में वे लगभग 30 साल से लगातार काम भी कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

राजधानी रायपुर में विधानसभा चुनाव का रंग तेजी से चढ़ने लगा है। खासकर, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों बीजेपी के ‘अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’ का नारा गली-गली में बुलंद हो रहा है। इसी क्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा से मुलाकात की और अपनी पीड़ा बताई। क्षेत्र में जब शराबखोरी का जिक्र हुआ तो परेशान महिलाओं की आंखें भर आईं। मालती निषाद ने बताया, शराब की गंध और प्रभाव ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र की छवि बिगाड़ रखी है। गली-गली में शराब का अवैध धंधा होता है। इसके बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में अबतक कोई काम नहीं किया। सबने बस राजनीतिक रोटियां ही सेकीं, इसीलिए अब पुरंदर मिश्रा पर ही भरोसा है कि वे शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ भी बड़ा कदम उठाएंगे और इस समस्या का समाधान निकालेंगे। सरोज साहू ने कहा, इस बार के चुनाव में उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव होकर रहेगा। इसके लिए महिलाओं ने संकल्प कर लिया है। इसका मुख्य कारण है कि, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की दुर्दशा खुद भी बदलाव का इंतजार कर रही है। जगह-जगह गड्ढे हैं, सड़कें नदारद हैं। अपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।

बताते चलें कि, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौदहापारा, कुंदरापारा, शक्तिनगर, नेहरा कॉलोनी, त्रिमूर्तिनगर, शीतला कॉलोनी, प्रेम नगर, इंदिरानगर, स्कूलपारा, जागृतिनगर व फोकटपारा में सघन जनसंपर्क किया। वहीं जहां पर भी वे पहुंचे, वहां उनका आतमीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, जनता से मिल रहे स्नेह से मैं अभिभूत हूं। इस स्नेह के लिए मैं हमेशा जनता का ऋणि रहूंगा।

———————–

 

Post navigation

Previous अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे – कांग्रेस
Next कार्यकर्ताओं ने लिया जीत का संकल्प – केदार कश्यप

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.