Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 91 भृत्य पद के लिए सवा दो लाख आवेदन कांग्रेस सरकार की महान उपलब्धि- विष्णुदेव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

91 भृत्य पद के लिए सवा दो लाख आवेदन कांग्रेस सरकार की महान उपलब्धि- विष्णुदेव

Abhinesh Pandey July 7, 2022

*0 अपने अनमोल रतन का अभिनंदन करें राहुल: भाजपा*

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में .6 फीसदी बेरोजगारी दर के सरकार के दावे को दुनिया का सबसे बड़ा दोगलापन करार देते हुए कहा है कि झूठ बोलने और झूठे आंकड़े पेश करने में माहिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने यदि राज्य के 99.4 लोगों को रोजगार उपलब्ध करा दिया है तो 91 चपरासी पद के लिए इतिहास में पहली बार पीएससी के जरिये हो रही भर्ती प्रक्रिया में सवा दो लाख आवेदन कहां से आ गए?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि सौ से भी कम भृत्य पदों की भर्ती में सवा दो लाख आवेदन पहुंच जाना साबित कर रहा है कि भूपेश बघेल सरकार झूठ की खेती कर रही है। इस सरकार के प्रोसेसिंग प्लांटों में झूठे आंकड़ों का उत्पादन हो रहा है। यह उत्पादन दुनिया के सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर चुका है। भूपेश बघेल को इस उपलब्धि के लिए झूठेश की उपाधि से अलंकृत किया जाना चाहिए। कांग्रेस आलाकमान को अपने अनमोल रतन का सम्मान करना चाहिए। जो राहुल गांधी उन्हें खारिज कर चुकी अमेठी में कहते हैं कि उनके सपने छत्तीसगढ़ में साकार हो रहे हैं, हर जिले में फूड प्रोसेसिंग प्लांट बन गए हैं, बन रहे हैं तो राहुल गांधी का वह दावा भूपेश बघेल की झूठ लीला का सबसे बड़ा उदाहरण तो था ही, अब राहुल गांधी को यह समझ लेना चाहिए कि भूपेश बघेल सरकार फूड प्रोसेसिंग नहीं, झूठ प्रोसेसिंग प्लांट संचालित कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल रेडियो पर झूठ परोसते हैं कि तीन साल में पांच लाख युवाओं को नौकरी दे दी। जब भाजपा इस सफेद झूठ को चुनौती देती है तो कांग्रेस हास्यास्पद आंकड़े जारी करती है, जिनमें मनरेगा जैसी योजना के आंकड़े भी जोड़ देती है! अब 91 भृत्य पद के लिए सवा दो लाख आवेदनों का पहाड़ स्पष्ट कर रहा है कि भूपेश बघेल ने युवा पीढ़ी को गोबर संग्रह के अलावा कोई रोजगार नहीं दिया है। केंद्रीय एजेंसी को भूपेश बघेल सरकार के आंकड़ों की समीक्षा करके इस तथ्य की पड़ताल करनी चाहिए कि अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों ने छत्तीसगढ़ के युवाओं की हवा में ही बेरोजगारी कैसे दूर कर दी?

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक जारी
Next Vivo के दो डायरेक्टर भारत छोड़कर भागे

Related Stories

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल

April 18, 2026
आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम

April 17, 2026
15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant

April 17, 2026

Recent Posts

  • तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • 15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

You may have missed

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल

April 18, 2026
आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम

April 17, 2026
15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant

April 17, 2026
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.