Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 6 मार्च को देश भर में 500 स्थानों पर अमेज़न,फ्लिपकार्ट सहित विदेशी कंपनियों के पुतलों की होली जलेगी – अमर पारवानी 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

6 मार्च को देश भर में 500 स्थानों पर अमेज़न,फ्लिपकार्ट सहित विदेशी कंपनियों के पुतलों की होली जलेगी – अमर पारवानी 

Abhinesh Pandey February 26, 2023

रायपुर.

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि भारत में ई कॉमर्स व्यापार को बेहद विषाक्त करने तथा उसके स्वरुप को विकृत करने के विरोध में प्रचंड प्रदर्शन करते हुए देश भर के व्यापारी संगठन आगामी 6 मार्च को देश के सभी राज्यों के विभिन्न शहरों में विदेशी ई कॉमर्स कंपनियों अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट सहित विभिन्न विदेशी कंपनियों के पुतले की होली जलाएंगे और केंद्र सरकार से जोरदार शब्दों में उपभोक्ता क़ानून के अंतर्गत ई कॉमर्स के नियम एवं ई कॉमर्स पालिसी को जारी करने की मांग करेंगे ! यह घोषणा आज यहाँ दिल्ली में करते हुए कैट ने कहा की अब वक़्त आ गया है जब सरकार को ई कॉमर्स व्यापार की निगरानी एवं देख रेख के लिए सेबी अथवा ट्राई की तर्ज़ पर एक अधिकार संपन्न रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन भी करना चाहिए जिससे विदेशी ई कॉमर्स कंपनियों द्वारा सरकार की नीतियों के लगातार उल्लंघन और मनमानी पर लगाम लगाई जा सके.

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया की 6 मार्च को देश में 500 से अधिक स्थानों पर अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट सहित अन्य विदेशी कंपनियों के पुतलों की होली जलाकर देश भर के व्यापारी इन कंपनियों द्वारा भारतीय ई कॉमर्स व्यापार को बंधक बनाये जाने के प्रति अपने गुस्से का इजहार करेंगे उन्होंने यह भी कहा की ई कॉमर्स पालिसी तथा ई कॉमर्स के नियमों का मामला एक लम्बे समय से लंबित है और जिस तरह से अन्य सभी व्यापारों के लिए नियम एवं क़ानून हैं, उसी प्रकार ई कॉमर्स के लिए भी नियम, क़ानून एवं नीति की सख्त जरूरत है.

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने कहा की अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट के अलावा न केवल माल देने बल्कि सेवाओं के देने में भी अन्य ई कॉमर्स कंपनियों ने अपने माया जाल से स्थापित व्यापारियों के व्यापार को बहुत हानि पहुंचाई है जिसमें मुख्य रूप से खाने पीने का सामान, ट्रेवल एवं टूरिज्म, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स, दवाइयां, ऑनलाइन खेल आदि क्षेत्र शामिल हैं. यदि इस ओर ध्यान देकर आवश्यक कदम नहीं उठाये गए तो वो दिन दूर नहीं जब देश के रिटेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा विदेशी कंपनियों के कब्जे में होगा.

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने कहा की ई कॉमर्स के विकृत स्वरूप के कारण देश का खुदरा एवं थोक व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है जिनमें ख़ास तौर पर मोबाइल एवं मोबाइल अक्सेसरीज़ , किराना, मसाले, एफएमसीजी प्रोडक्ट्स, गिफ्ट का सामान, रेडीमेड गारमेंट्स, फुटवियर, चश्मे, घड़ियाँ, दवाइयां तथा फार्मेसी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, होम फर्निशिंग, खिलौने, सब्जियां एवं ड्राई फ्रूट्स, खाने पीने का सामान, किचन इक्विपमेंट्स,बिल्डर्स हार्डवेयर, ऑफिस इक्विपमेंट्स, स्टेशनरी, कागज़, इलेक्ट्रिकल का सामान आदि प्रमुख हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह स्थिति जारी रही तो यह कंपनियां अपनी मनमानी करते हुए बाकी बचे सभी व्यापारों को अपने कब्जे में ले लेंगी.

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने कहा की अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट जैसे विदेश कंपनियों ने देश के ई कॉमर्स व्यापार को बुरी तरह से विषाक्त कर दिया है और पिछले अनेक वर्षों से खुले आम सरकार की नीति, नियमों एवं क़ानून का उल्लंघन करते हुए न केवल ई कॉमर्स व्यापार बल्कि रिटेल व्यापार में अस्थिरता बनाये हुए हैं. इन कंपनियों को यह लगता है की भारत के क़ानून बेहद कमजोर हैं और यदि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी होती है तो देश के नामी वकीलों को मोटी फीस देकर न्याय व्यवस्था में कानूनी दांव पेंच करते हुए न्यायिक प्रक्रिया को बेहद लम्बा कर देंगे. कैट ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री श्री पियूष गोयल से यह भी आग्रह किया है की देश के ई कॉमर्स व्यापार की देख -रेख करने तथा उल्लंघन करने पर कार्रवाई के अधिकारों के सहित ट्राई एवं सेबी की तरह एक रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन भी किया जाए.

Post navigation

Previous च्यवन कल्याणक महोत्सव में उमड़ा जैन समाज,नाट्य मंचन से बताया गया विधान की महिमा
Next मेहरसखा में भव्य शोभा कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण का शुभारंभ

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.