Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 21 मई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी आप – कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष,आप
  • छत्तीसगढ़

21 मई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी आप – कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष,आप

Abhinesh Pandey May 18, 2022

 

*हसदेव अरण्य मामले में आदिवासी और प्राकृतिक हितों की अनदेखी

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*सिलगेर व हसदेव अरण्य मामले पर आदिवासी मंत्री व विधायकों का रवैया गैर जिम्मेदाराना- कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष,आप*

रायपुर,17 मई 2022। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व आदिवासी नेता कोमल हुपेण्डी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा हसदेव अरण्य मामले में प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मार्गदर्शन में 21 मई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए हसदेव अरण्य में आदिवासियों की पैतृक भूमि को उजाड़ा जा रहा है।जंगल काटे जा रहे हैं।प्राकृतिक सम्पदाओं व संस्कृति सभ्यता नष्ट की जा रही है। इन मुद्दों पर आवाज उठाने के बजाय मंत्री विधायक अपनी जिम्मेदारी से बचना चाह रहे हैं।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि आदिवासियों के शिक्षा का स्तर सुधारने व आर्थिक विकास के मामले में भी प्रदेश के आदिवासी विधायक मौन बैठे हैं जो कि मंत्री कवासी लकमा सहित आदिवासी विधायकों की नाकामियों को दर्शाता है ।उन्होंने यह भी उल्लेखित किया कि आने वाले समय में आदिवासी समाज ऐसे गैरजिम्मेदार व निकम्मे मंत्री विधायकों को सबक जरूर सिखाएगी।

कोमल हुपेंडी ने आगे कहा कि बस्तर के आदिवासियों द्वारा विगत एक साल से अपने हक अधिकार के लिए सिलगेर में आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ के आदिवासी मंत्री विधायक इन मुद्दों पर बोलना भी मुनासिब नहीं समझते है। बस्तर संभाग में गोंडवाना समाज समन्वय समिति द्वारा आयोजित हजोर भूमकाल महासभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कवासी लकमा, केशकाल विधायक संतराम नेताम व बीजापुर विधायक विक्रम शाह मण्डावी बतौर अतिथि उपस्थित रहे लेकिन अपने उदबोधन में सिलगेर पीड़ितों व आन्दोलनकारियों को न्याय दिलाने के लिए कोई बात नहीं रखी।

राज्य सरकार सब कुछ जानते हुए भी खनन की अनुमति दे रही है वो बेहद चिंताजनक है। कोंग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पूर्व हसदेव क्षेत्र का दौरा कर सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम खनन नही होने देंगे, बाउजूद इसके राज्य की कॉंग्रेस सरकार ने इस पर खनन और पेड़ काटने की अनुमति दी है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।अंत में कोमल हुपेंडी ने कहा अब चाहे जान चली जाए लेकिन हम हसदेव अरण्य बचा के रहेंगे।

*कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा*

 

 

दो दिन पूर्व आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी के बीजापुर प्रवास के दौरान नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जिनमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए किरण चापा व बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए राजंती मोडमा सहित लच्छू उरसा,सहदेव मोरला आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश मण्डावी,विधानसभा अध्यक्ष अनिल दुर्गम,रोहित यालम, रामलू मोरला,गोपाल जुमड़े सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous संसदीय सचिव रेखचंद जैन ग्राम बिलोरी के गंगादेई माता मेला में शामिल हुए एवं विधि विधान पूर्वक की पूजा अर्चना
Next 27 टीआई का तबादला आदेश जारी

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.