Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हिन्दू,सनातन धर्मीयों की आस्था/ भावना को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म आदिपुरुष के निर्माता निर्देशक व अन्य के विरुद्ध जुर्म पंजीबद्ध हो – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हिन्दू,सनातन धर्मीयों की आस्था/ भावना को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म आदिपुरुष के निर्माता निर्देशक व अन्य के विरुद्ध जुर्म पंजीबद्ध हो – मनोज सिंह ठाकुर

Abhinesh Pandey June 19, 2023

 

हिन्दू,सनातन धर्मीयों की आस्था/ भावना को ठेस पहुंचाने वाली व भगवान श्री राम को अपमानित करने वाली फिल्म आदि पुरुष के निर्देशक निर्माता संवाद लेखक ड्रेस डिजाइनर सहित वितरक सेंसर बोर्ड तथा प्रदर्शित सिनेमाघरों के विरुद्ध जुर्म पंजीबद्ध हो

रायपुर. छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर से मिलकर, शिकायत दिया है कि हाल ही में निर्मित व प्रदर्शित फिल्म आदि पुरुष महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण तथा गोस्वामी तुलसीदास जी रचित श्रीरामचरितमानस जैसे महान ग्रंथों से ली गई कथा है जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी माता सीता ,भैया लक्ष्मण, राम भक्त श्री हनुमान तथा रावण मेघनाथ,विभीषण जैसे महान चरित्र हैं,आदि पुरुष फिल्म में‌ श्री राम जी, माता जानकी, राम भक्त हनुमान सहित रामायण के सभी चरित्रों से छेड़छाड़ करते हुए निम्न स्तर का फूहड़, अश्लील वस्त्र आभूषण वाला फिल्म बना दिया गया है उक्त फिल्म में रामायण की कथा तथा हिंदू धर्म के सनातनी ग्रंथों की कथाओं के साथ भी छेड़छाड़, काटछांट किया गया है रामायण में वर्णित वेशभूषा के साथ भी छेड़छाड़ करते हुए श्री राम जी सहित माता सीता जी की वेशभूषा में काफी बदलाव किए गए हैं माता सीता जी के वस्त्र को इतने कम और लघु कर दिए गए हैं कि वस्त्र अश्लीलता की श्रेणी में आती है जो माता सीता जी का अपमान है जिससे माता सीता जी के करोड़ों भक्तों की आस्था एवं भावनाओं को ठेस पहुंची है हनुमान जी के सवाद में घोर निम्नता बरती गई है भगवान श्री राम जी का बाण अमोघ होता है उनके चरित्र को भी गिरा कर दिखाए गए हैं युद्ध के दृश्य को भी मनगढ़ंत बनाए गए हैं रामायण के अनुसार रात्रि में युद्ध नहीं होता था रात्रि में युद्ध दिखाया गया है विभीषण के गृह में दिखाई गई दासी का परिधान अरश्लील दिखाया गया है कुल मिलाकर कथा का सत्यानाश कर दिया गया है साथ ही रावण वरदान, संजीवनी बूटी, जटायु प्रसंग विभीषण प्रसंग, लक्ष्मण प्रसंग आदि को भी तोड़ मरो़ कर मनगढ़ंत रूप से प्रस्तुत किया गया है जिसे निर्माता निर्देशक द्वारा फिल्म में जानबूझकर किया जाना स्वीकार किया गया है जो मेरे सहित देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं सनातनी व राम भक्तों तथा रामायण के प्रति श्रद्धा रखने वालों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है इस प्रकार उक्त आदि पुरुष के रूप में रामायण की कथा चरित्र वेशभूषा तथा भगवान श्री राम जैसे महान चरित्र का अपमान घोर निंदनीय है जो मेरे सहित देश-विदेश के करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है अता भारतीय दंड विधान की धारा 298 सहित अन्य धाराओं में फिल्म के निर्देशक निर्माता ओम राऊत एवं अन्य निर्मातागण गण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार प्रसाद सुतार संवाद लेखक डिज़ाइनर वितरक ए.ए. फिल्मस, यू वी क्रियेशन,सहित सेंसर बोर्ड वह प्रदर्शित सभी सिनेमाघरों के विरुद्ध जुर्म पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया जावे.

Post navigation

Previous कांग्रेस की मैदानी तैयारी से भाजपा को चढ़ गया दिमागी बुखार- मोहन मरकाम
Next कैट दे रहा युवा व्यापारियों को पब्लिक स्पीकिंग एवं लीडरशिप ट्रेनिंग

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.