Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • हसदेव के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा नूराकुश्ती कर रही, दोनों की नियत में खोट है-कोमल हुपेंडी
  • छत्तीसगढ़

हसदेव के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा नूराकुश्ती कर रही, दोनों की नियत में खोट है-कोमल हुपेंडी

Abhinesh Pandey June 13, 2022

*हसदेव पर कांग्रेस भाजपा पर और भाजपा कांग्रेस पर फोड़ रही ठीकरे*

 *दोनों है भाई भाई प्रदेश के आदिवासियों और आम जन को कर रही है गुमराह-कोमल हुपेंडी*

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने हसदेव अरण्य मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों कि मंशा पर सवाल करते हुए कहा है कि कांग्रेस और भाजपा हसदेव मुद्दे में जनता को गुमराह कर रहीं हैं जबकि पिछले कुछ दिनों से पेड़ों की कटाई के विरोध और खदान आवंटन रद्द करने के लिए हसदेव में वहां के आदिवासियों द्वारा आंदोलन जारी है और आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक आवंटन रद्द नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसदेव के मुद्दे पर कहा था कि पेड़ ही नहीं कटेगा, तो उत्खनन कैसे होगा। पहले अपने घर का पंखा, कूलर,

एसी बंद करें, कोयला राजस्थान

सरकार के लिए है, देश को ऊर्जा

नहीं चाहिए, तो देश तय कर ले।

ऐसा जवाब वाकई हास्यास्पद है जबकि सभी जानते हैं कि ऊर्जा के और भी स्त्रोत हैं और जंगल काटने से बड़ा नुकसान होगा। कहीं सारा खेल कमिशन का तो नहीं है? भाजपा और कांग्रेस दोनों भाई भाई है और आदिवासियों और जनता को लगातार मुद्दे से भटकाकर गुमराह कर रहे है।

वहीं प्रदेश में भाजपा के सांसद भी हसदेव मुद्दे में सिर्फ बयान बाजी कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं अगर इस मुद्दे पर सवाल करना है तो वे केंद्र सरकार से करें क्योंकि खदान का आबंटन केंद्र सरकार करती है और खदान निरस्त करने का काम केंद्र सरकार ही करेगी छत्तीसगढ़ में जनता को गुमराह करते हुए भाजपा का हो हल्ला अनुचित है!

कोमल हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश की आम जनता और आदिवासी समाज कांग्रेस और भाजपा की हसदेव मुद्दे में मंशा समझ चुकें हैं और अगले साल के चुनावों में प्रदेश की आम जनता इस धोखेबाजी और गुमराह बाजी का मुहं तोड़ जवाब देगी।

Post navigation

Previous प्रदेश में चल रहा भू माफिया राज, कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल -कोमल हुपेंडी
Next ‘आप’ ने तात्यापारा में ग्राम मोहल्ला सम्पर्क अभियान किया,पहुंची उत्तर विधानसभा की टीम

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.