Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हल्ला बोल मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर हुई भाजपा मोर्चों की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्ला बोल मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर हुई भाजपा मोर्चों की बैठक

Abhinesh Pandey August 21, 2022

 

*सभी मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं समन्वय संवाद और बेहतर तालमेल के साथ जुटें-अजय जामवाल*

 

*24 अगस्त को छत्तीसगढ़ की भ्राष्ट, अन्याय करने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आगाज़ होगा- नितिन नबीन*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के 6 मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की मत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी मौजूद रहे। बैठक में सभी मोर्चों को 24 अगस्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के हल्ला बोल मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गयी।

 

भरतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मोर्चों के पदाधिकारियों को 24 अगस्त हल्ला बोल आंदोलन की दृष्टि से आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं और हल्ला बोल आंदोलन में समन्वय संवाद बेहतर तालमेल के साथ सभी मोर्चों को जुटना हैं।

 

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने काम कुछ नहीं किया हैं बस झूठ बोल कर विज्ञापन के बूते वाहवाही का प्रयास किया हैं जो अब छत्तीसगढ़ की जनता के सामने उजागर हो चुका हैं। रोजगार के नाम पर नौकरी के नाम पर बेरोजगारी भत्ता के नाम पर लगातार छत्तीसगढ़ के युवाओं को ठगा गया, झूठे दावे और खोखले वादे किए गए जिसके विरोध में 24 अगस्त को भाजयुमो की अगुवाई में हम सभी हल्ला बोलेंगे और छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट और युवाओं के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आगाज़ करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा अपनी अपनी भूमिका में जुट जाएं और हल्ला बोलें।

 

भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी मोर्चों से चर्चा करते हुए पृथक पृथक भूमिका तय की एवं व्यवस्था की दृष्टि से सभी मोर्चो को काम का विभाजन कर शीघ्र कार्य में जुटने निर्देश दिए।

 

बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous रायपुर पुलिस के “सुनो रायपुर” अभियान ने राजधानीवासियों को बनाया साइबर स्मार्ट, एक सप्ताह में दो लाख से ज्यादा लोग हुए जागरूक
Next एकता हॉस्पिटल में स्पेशल बच्चों के पालको के साथ संवाद शिविर

Related Stories

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले

July 13, 2026
सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

July 12, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

July 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
× Popup Image

Recent Posts

  • यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
  • सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
  • बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
  • दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव

You may have missed

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यादव समाज की प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले

July 13, 2026
सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

July 12, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

July 12, 2026
बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि

July 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.