Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हरेली-तिहार पर स्कूलों में गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता का होगा आयोजन-कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हरेली-तिहार पर स्कूलों में गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता का होगा आयोजन-कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला

Abhinesh Pandey July 19, 2022

स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान आयोजित होंगे हर घर झण्डा कार्यक्रम

बेमेतरा 19 जुलाई 2022

 

कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज समय-सीमा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने आगामी समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा हेतु विभागवार तैयार एजेण्डा से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आगामी 11 से 17 अगस्त स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान आयोजित हर घर झण्डा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला मुख्यालय, विकासखंड मुख्यालय व ग्राम पंचायत के शासकीय भवनों में झण्डा कोड को ध्यान में रखते हुए झण्डा फहराया जाना है। उन्होने अधिकारियों से कहा कि नगरीय निकायों एवं ग्रामों में भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को अपने घर में झण्डा फहराने हेतु प्रोत्साहित करें। जिलाधीश ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के संबंध में उप संचालक कृषि एवं वन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं और अपने परिवार को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करें।

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली के संबंध में डीईओ सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किए कि सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों, आश्रम शालाओं एवं छात्रावासों आदि में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति, स्थानीय कला एवं संगीत मंडलियों की सहायता से हरेली त्यौहार का विशेष आयोजन किया जायेगा। विद्यार्थियों के मध्य ‘गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ होगी। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष तौर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले प्रगतिशील कृषक प्रतिनिधियों के हाथों पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र भी प्रदान करने के निर्देश दिए। हरेली के दिन जिला स्तर एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में कृषि तथा वन विभाग के सहयोग से ‘पर्यावरण संरक्षण और हरेली की महत्ता’ पर केन्द्रित संगोष्ठी का आयोजन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उन्नत कृषकों, प्रयोगधर्मी कृषकों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

 

कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर शिकायत शाखा, आरबीसी 6-4 के अन्तर्गत लंबित मुआवजा भुगतान, केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निवारण प्रणाली (सीपी ग्राम्स), जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण/अधोसंरचना की प्रगति, राजीव युवा मितान क्लब, गोधन न्याय योजना, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विक्रय, चारागाह विकास की जानकारी की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा-युगल किशोर उर्वशा, नवागढ़-प्रवीण तिवारी, साजा-धनराज मरकाम, बेरला-संदीप ठाकुर, नगरीय निकाय के सीएमओ, जनपद पंचायत के सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous कुलपति डॉ. चंदेल द्वारा कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा का मुआयना
Next गोधन न्याय योजना : 7.48 करोड़ का ऑनलाइन भुगतान

Related Stories

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल

April 18, 2026
आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम

April 17, 2026
15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant

April 17, 2026

Recent Posts

  • तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • 15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

You may have missed

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल

April 18, 2026
आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम

April 17, 2026
15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant

April 17, 2026
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.