Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हड़ताली डॉक्टरों का समर्थन करने मेकाज पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री -केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हड़ताली डॉक्टरों का समर्थन करने मेकाज पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री -केदार कश्यप

Abhinesh Pandey January 24, 2023

 

60 से ऊपर डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप किया रक्तदान ।

 

जगदलपुर | छत्तीसगढ़ में लगातार 5 दिनों से जूनियर डॉक्टरों के साथ ही इंटर्न , जेआर व अन्य डॉक्टर अपनी मानदेय में वृद्धि नही होने के कारण हड़ताल में है, मेकाज सहित सभी जगहों पर स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिसके चलते लोग अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जबरन छुट्टी दिलाते हुए घर ले जाने को विवश हो गए है ।

इसी कड़ी में मंगलवार को पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप डॉक्टरों का समर्थन करने के लिए मेकाज पहुंचे, जहां भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया, वही विरोध प्रदर्शन के रूप में डॉक्टरों ने रक्तदान भी किया,

डॉक्टरों का समर्थन करने पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 17 जनवरी से लगातार डॉक्टरों के द्वारा अपनी मांगों को पूरी करने के लिए हड़ताल की जा रही है, स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश के मरीजों की चिंता करनी चाहिए, स्वास्थ्य मंत्री जब खुद ही इन डॉक्टरों को मांग को जायज बताते हुए मांग को पूरी करने की बात कहते है तो फिर दिक्कत कहा आ रही है ।

श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री की आपसी लड़ाई के चलते स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से बद से बदतर हो रही है, मेकाज में भर्ती होने वाले मरीज उपचार नहीं होने के कारण निजी अस्पताल की ओर रुख कर रहे है, अन्य राज्यो की तरह छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों को भी समान वेतन मिलना चाहिए,

वही डॉक्टरों का कहना है कि कम वेतन मिलने और मानदेय में 4 वर्ष के बाद भी किसी भी प्रकार से कोई भी वृद्धि नहीं होने पर छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर से लेकर इंटर्न डाक्टर लगातार कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है ।

अस्पताल के वार्डो की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई है, सीनियर डॉक्टर के अलावा कुछ डॉक्टर काम तो कर रहे है, लेकिन मरीज की स्थिति को देखते हुए परिजन मरीजों का जबरन छुट्टी कराकर या तो अपने घर ले जा रहे है या फिर निजी अस्पताल का सहारा ले

रहे है, अपने विरोध प्रदर्शन के तहत मंगलवार को डॉक्टरों के द्वारा अस्पताल परिसर के स्टैंड में ही 2 बिस्तर लगाते हुए वहां पर 60 से अधिक डॉक्टरों ने रक्तदान किया । धरने में भाजयुमो प्रदेश मंत्री जयराम दास , बृजनंदन वर्मा , संजय उपाध्याय भी उपस्थित थे ।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं है – ताम्रध्वज साहू
Next कैट सी.जी. चैप्टर के कानूनी और तकनीकी टीम की जीएसटी सरलीकरण एवं आम बजट हेतु आयकर पर मिटिंग हुई

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.