Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • स्वच्छता दीदियों के साथ संसदीय सचिव, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने लिया बोरे बासी का स्वाद
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छता दीदियों के साथ संसदीय सचिव, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने लिया बोरे बासी का स्वाद

Abhinesh Pandey May 1, 2022

 

जगदलपुर, 1 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ की पारंपरिक भोजन बोरे बासी को मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के साथ ग्रहण करने के आह्वान पर आज जगदलपुर नगर निगम द्वारा बोधघाट स्थित एसआरएलएम सेंटर में बोरे बासी भोज का अयोजन किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफिरा साहू,, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, एमआईसी सदस्यगण और पार्षदगण, एसडीएम श्री दिनेश नाग, नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल ने स्वच्छता दीदियों के साथ बोरे बासी का आनंद लिया।
संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि उन्होंने इसकी बधाई देतेे हुए इस बात पर खुशी जताई कि आज के लिए अपने अथक परिश्रम से शहर को साफ रखने का कार्य कर रही स्वच्छता दीदियों के साथ बोरे बासी भोज का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया परंपराओं अक्ष्क्षुण रखने का प्रयास कर रहे मुख्यमंत्री श्री बघेल का इसी दिशा में एक और शानदार प्रयास है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ हमारी स्वच्छता दीदियां लगातार शहर को साफ सुथरा करने का प्रयास कर रही हैं। कोरोना के दौरान भी इन्होंने बहुत ही साहस के साथ शहर की साफ सफाई का काम निरंतर जारी रखा। वहीं आज इनके साथ बोरे बासी ग्रहण करना सम्मान की बात है।
उन्होंने कहा कि यहां की माटी में जन्म लेने वाले मुख्यमंत्री यहां की रीति-रिवाजों और परंपराओं से भी भलीभांति परिचित हैं। छत्तीसगढ़ की एक परंपरा सुबह बोरे बासी खाने की है। रात के बचे हुए चावल को सुबह पानी में डुबाकर खाने की यह परंपरा सदियों से चली आज रही है। बोरे बासी न केवल पोषण से भरपूर होता है, बल्कि यह गर्मी के दिनों मंे शरीर को भी ठंडा रखता है। यह रोग प्रतिरोधी होने के कारण भी छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय है।

Post navigation

Previous CM भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ
Next हम छत्तीसगढ़ के लोग बोरे बासी जानते है और खाते है आज तीन साल बाद ये क्या भूपेश बघेल सरकार यह बताकर जनसेवा कर रही है – कोमल हुपेंडी

Related Stories

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

November 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026
भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

November 5, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न
  • जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लड़ेगा: बृजमोहन अग्रवाल

You may have missed

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

November 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026
भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

November 5, 2026
रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न

November 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.