रायपुर। कोयला परिवहन घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अफसर समीर बिश्नोई, मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी (सूर्यकांत का भाई) को आज फिर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद चारों को 23 नवंबर तक रिमांड पर भेज दिया है। मतलब 12 दिन की रिमांड पर फिर जेल भेज दिया गया है। जबकि कल जमानत के लिए अभियोजन पक्ष की ओर से सभी दलील दी गई थी।
इधर सूर्यकांत तिवारी ने कोर्ट में पेश होने से पहले एक बड़ा का बयान दिया था। सूर्यकांत ने कहा कि उसके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है। मेरी जान को इनसे खतरा है। पहले भी बता चुका हूं। न्यायपालिका पर पूर्ण भरोसा है। सच जल्द सामने आ जाएगा। हालांकि खतरा किससे है इस बात का जिक्र नहीं किया है। उनका कहना है कि समय आने पर सब कुछ सामने होगा। इस मामले को लेकर एडीजे अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने ईडी को जवाब देने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया था। इसी आधार पर आज फिर सुनवाई हुई।
