Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • साबित हो गया बघेल सरकार का रेतखोरी का खेल – भाजपा
  • छत्तीसगढ़

साबित हो गया बघेल सरकार का रेतखोरी का खेल – भाजपा

Abhinesh Pandey January 31, 2022

 

*पकड़े गए वाहन राजसात किये जायें, मुनाफाखोरी बंद हो: साय*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अवैध रेत परिवहन करते पकड़े जा रहे वाहनों को राजसात करने की मांग करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल सरकार में तीन साल से चल रहा रेतखोरी का खेल उजागर हो गया है। भाजपा इस सरकार के पहले ही दिन से चल रहे रेतमाफ़िया के कारोबार के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रही, तब सरकार ने कोई कार्रवाई करने की बजाय रेतमाफ़िया को संरक्षण दिया और तीन साल में प्रदेश के सभी नदी, नालों, रपटों की रेत नोंच खाई। अब अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती का दिखावा किया जा रहा है। अवैध खनन पर कोई नकेल कसने की जगह परिवहन कर रहे वाहन पकड़कर वाहवाही लूटने की कोशिश की जा रही है। सरकार ने रेतमाफ़िया को रेत से मुनाफाखोरी का नया रास्ता दिखा दिया है। रेत लोडिंग के लिए तीन गुनी अधिक रकम वसूली जा रही हैं, यह किसके संरक्षण में हो रहा है? अब तक कांग्रेस कह रही थी कि राज्य में कोई माफिया नहीं है तो क्या रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का काम कांग्रेसी सम्हाल रहे थे। अगर रेत की लूट नहीं चल रही थी तो ये वाहन कैसे पकड़े जा रहे हैं?

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में सवा तीन साल में रेतमाफ़िया ने राज्य की सभी छोटी बड़ी नदियों, नालों की रेत खोदकर पुल पुलियों को कमजोर करने के साथ साथ पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचा दिया है। नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी, अरपा पैरी की धार का गाना गाती सरकार ने नदी नालों की दिशा मोड़ दी। अरपा, पैरी, महानदी सहित सभी नदियों को रेतहीन कर दिया। अब भाजपा के दबाव में पर्यावरण बचाने, रेतखोरी रोकने का नाटक किया जा रहा है। इतने लंबे अरसे से चल रहे रेत के खेल को आखिर किसलिए छूट दी गई? कांग्रेस ने सत्ता में आते ही माफियाराज आबाद कर दिया। रेतमाफ़िया ने अफसरों पर कई बार हमले किये तब भूपेश बघेल सरकार मदहोश थी। अब उसकी दिखावे की चेतना जागृत हुई है तो इसमें भी मुनाफाखोरी एक बड़ी वजह है। किसानों से ज्यादा धान तौलवाकर यूपी के लिए चुनाव फंड बटोरने वाले क्या अब अवैध रेत परिवहन के खिलाफ तथाकथित सख्ती के नाम पर तिगुने दाम बढ़वाकर चंदा ले रहे हैं?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार का यह राजनीतिक चरित्र सबके सामने आ गया है कि चोर से कहो चोरी करो और सिपाही से कहो कि जागते रहो। सरकार के संरक्षण में रेत की चोरी और लूट चल रही है तो सरकारी मुलाजिम भला क्या कर सकते हैं? भूपेश बघेल सरकार रेत के अवैध धंधे के मामले में बेनकाब हो गई है। अब वह रेतमाफ़िया द्वारा खोखले किये गए तटों पर वृक्षारोपण कराये और रेतमाफ़िया के वाहनों को राजसात करे। यदि रेतमाफ़िया के वाहन राजसात नहीं किये गए तो यह भी प्रमाणित हो जायेगा कि बघेल सरकार सख्ती की आड़ में भी अपनी नीति के मुताबिक खेल ही खेल रही है।

Post navigation

Previous आयुर्वेद, होम्योपैथी पाठ्यक्रम के लिए आठ तक आनलाइन आवेदन
Next मोदी सरकार से गुहार, आम जनता का बजट तो लाओ एक बार – सुरेंद्र वर्मा

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.