Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सवाल-जवाब से ही हुआ है उपनिषदों का निर्माणः मुख्यमंत्री श्री बघेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सवाल-जवाब से ही हुआ है उपनिषदों का निर्माणः मुख्यमंत्री श्री बघेल

Abhinesh Pandey August 19, 2022

रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के हर सवाल का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

 

प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

रायपुर, 19 अगस्त 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आजकल सवाल पूछना अपराध हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सही लोगों से सवाल पूछते रहें और सवालों के जवाब मिलते रहें तो देश को और तेजी से तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ये बातें रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रूबरू कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब में उपस्थित सभी फोटोग्राफरों को भी बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सही सवाल जवाब से ही वेदों और उपनिषदों का निर्माण हुआ है, सवालों के उपजने से ही हमारी परंपराएं आगे बढ़ी हैं और हम इस ऊंचाई पर पहुंचे हैं। मुख्यंत्री ने कहा कि ये परंपरा सिर्फ भारत में है जहां गुरू का पद ईश्वर से भी बड़ा है और वो इसलिए क्योंकि एक शिष्य को अपने गुरू से सवाल पूछने की छूट रहती है ताकि वो अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सके।
मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिससे सवाल पूछे जाने चाहिए उनसे नहीं पूछे जाते, जबकि हम ये जानते हैं कि अर्जुन ने कृष्ण से सवाल नहीं पूछे होते तो गीता का निर्माण भी शायद संभव नहीं था।
रायपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों के हर एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को यहां की संस्कृति के साथ आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं बनी हैं और इसके साथ ही प्रदेश की प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने का कार्य भी सरकार कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रायपुर प्रेस क्लब में रायपुर के संपादकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री के साथ प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री ऐजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दूबे, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आंबेडारे समेत समाचार संस्थाओँ के वरिष्ठ संपादक एवं रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमिपूजन

Related Stories

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय

December 9, 2025
11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन

December 9, 2025
“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे

December 9, 2025

Recent Posts

  • राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • 11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • “आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न
  • नारी सम्मान और सशक्तीकरण के लिहाज से भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक : शताब्दी

You may have missed

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्र हमारे लिए मातृभूमि है और उनके लिए मात्र भूमि : संतोष पाण्डेय

December 9, 2025
11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन

December 9, 2025
“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“आप” के जांच दल से ग्रामीण वासियों ने कहा-खनन के लिए ना जमीन देंगे, ना खनन करने देंगे

December 9, 2025
कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कालिंगा विश्वविद्यालय में “ऑपरेशनल एक्सीलेंस विद सिक्स सिग्मा” विषय पर एक दिवसीय मास्टरक्लास का आयोजन संपन्न

December 9, 2025

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.