रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषणा कर दी है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और छत्तीसगढ़ की दो महिला नेत्रियों सरोज पांडेय और लता उसेंडी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। रमन सिंह पहले भी उपाध्यक्ष ही थे।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बाद छत्तीसगढ़ की अन्य दो नेत्रियों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इसमें राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है।
