Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सरकार को बदनाम करने ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा -कांग्रेस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार को बदनाम करने ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा -कांग्रेस

Abhinesh Pandey October 15, 2022

 

रायपुर/15 अक्टूबर 2022। नेता प्रतिपक्ष के पत्रकारवार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रही है यह सब मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता के कारण है। भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दे उठाने को नहीं बचे है तो वह केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम का दुरुपयोग कर रही है। ईडी विधिसम्मत कार्यवाही को पूरा समर्थन है लेकिन राजनैतिक विद्वेषवश कार्यवाही की जायेगी तो उसको लोकतांत्रिक ढंग से बेनकाब किया जायेगा। कोई गलत किया है उस पर कार्यवाही हो लेकिन जबरदस्ती तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत करके सरकार की छवि खराब करने षड़यंत्र किया जायेगा तो उसका मुकाबला किया जायेगा। नेता प्रतिपक्ष कहते है ईडी की कार्यवाही को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिये लेकिन रमन सिंह तो ईडी के आधार पर ही अपनी राजनीति चमका रहे है। नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम भाजपा नेता जिस प्रेस नोट का हवाला दे रहे वह संदिग्ध लग रहा। जिस तथाकथित प्रेस नोट को ईडी का बताकर विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रचारित किया गया वह प्रेस नोट सबसे पहले रमन सिंह ने रात को लगभग 9 बजे अपने ट्विटर और फेसबुक में डाला है। ईडी के अधिकृत वेबसाइट पर अभी तक आखिरी प्रेस नोट 13 अक्टूबर की जो किसी अन्य मामले में है। ईडी ने छत्तीसगढ़ के छापे के संबंध में अपने ट्वीट पर 4 फोटो और दो तीन लाईन की पोस्ट किया है अर्थात् ईडी के द्वारा अधिकृत तौर पर कहीं भी उस प्रेस नोट को जारी करने का कोई साक्ष्य सार्वजनिक तौर पर नहीं दिख रहा, फिर यह तथाकथित प्रेस नोट रमन सिंह के पास कहा से आया जिसमें तमाम कहानियां गढ़ी गयी है। रमन सिंह ने ही फर्जी प्रेस नोट बनाकर प्रचारित किया है। रमन सिंह ने दो दिन पहले पत्रकार वार्ता में जिन बातों को कहा था ईडी के तथाकथित प्रेस नोट में उन्हीं बातों दुहराया गया, इनके बयानों से ऐसा लग रहा इडी ने रमन सिंह और भाजपा के द्वारा लिखी गयी पटकथा काम कर रही? एक अखबार ने फ्रंट पेज पर छापा है कि ईडी ने रात 1 बजे तक प्रेस नोट अधिकृत रूप से नहीं जारी किया था। डॉ रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ईडी का प्रेस नोट जारी किया । यह बताता है कार्यवाही राजनैतिक षड्यंत्र हैं छापे में क्या मिलने वाला है यह रमन सिंह को छापे के पहले से पता था क्या यह संयोग है या प्रयोग। आज तक कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के एक भी रू. के प्रमाणिक आरोप नहीं लगा पाये तो तथाकथित रूप से अधिकारियों की अनियमितता और व्यापारियों के मामलों से सरकार को जोड़ कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे है।

पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, विकास तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, अजय गंगवानी, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous कृति ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूशन  में सृजन – 22 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
Next विश्व निवेशक दिवस पर मैट्स में तीन दिवसीय विशेष सत्र सम्पन्न

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी

April 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.