Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय पहुंचे डीआरएम, सौंपा ज्ञापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय पहुंचे डीआरएम, सौंपा ज्ञापन

Abhinesh Pandey February 27, 2023

 

*ट्रेन लेट होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा के परीक्षार्थी लेट से पहुँचे, विकास उपाध्याय ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन*

*कल ट्रेन लेट होने की वजह से समय पर नहीं पहुँच पाये परीक्षार्थी*

रायपुर (छत्तीसगढ़)। रायपुर छत्तीसगढ़ में ट्रेनें चार से पांच घंटे देर से पहुंचने के कारण छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2023 दिन रविवार को आयोजित व्यवहार न्यायाधीश (सिविल जज) की परीक्षा देने से कई अभ्यर्थी वंचित हो गए। अभी परीक्षाओं का दौर चल रहा है, जिसमें कई परीक्षार्थी अपने रोजगार हेतु सालों से तैयारी करते हैं तब जाकर कहीं परीक्षा दे पाते हैं और ऐसे में परीक्षा से वंचित हो जाना सीधे-सीधे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। अभ्यर्थियों ने इसे लेकर रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित अभ्यर्थियों ने स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी भी की। प्रबंधन ने उन्हें ट्रेनों के विलंबित होने के पीछे रेल लाइनों में चल रहे काम का हवाला दिया था। जबकि सच्चाई यह है कि मालगाड़ी को समय पर चलाया जा रहा है और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या विलंब से चलाया जा रहा है।

इस मामले को लेकर रायपुर विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आज डीआरएम कार्यालय पहुंचकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लगातार अब परीक्षा का दौर जारी रहेगा। ऐसे में ट्रेनों का लेट होना एक बड़ा विषय है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, सैकड़ों बच्चे इस परीक्षा से वंचित रह गए हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा, लगातार ट्रेनें लेट लतीफ चल रही है और कोरोना के बाद से ट्रेनें भी रद्द हो रही हैं एवं ट्रेनों की टाईमिंग में भी पाँच-पाँच, छः-छः घण्टों का अन्तराल होते जा रहा है। सिविल जज व्यापम की परीक्षाएँ हो रही हैं एवं लगातार और भी परीक्षाएँ चलती रहेंगी, ज्यादातर स्टूडेंट ट्रेनों में सफर करके परीक्षा केन्द्रों तक आते हैं और ऐसे में ट्रेन लेट लतीफ होने से स्टूडेंट परीक्षा दिलाने से वंचित हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र की सरकार हमेशा वादा करती रही है कि 2 करोड़ रोजगार देंगे, लेकिन यहाँ जो रोजगार परीक्षा के माध्यम से लगने वाले हैं उनमें तो बहुत प्रभाव पड़ रहा है। केन्द्र की सरकार एक तरफ मालवाहक ट्रेनों को सरलता से एवं समय पर चलाने कोई कसर नहीं छोड़ रही है, किन्तु जो पैसेंजर ट्रेनें हैं जिनमें कई स्टूडेंट एवं एक गन्तव्य से अन्य गन्तव्य तक जाने वाले यात्री हैं उन ट्रेनों को केन्द्रीय सरकार रद्द कर दे रही है समय में परिवर्तन कर दे रही है। यह जो पैसेंजर ट्रेन जो कि अपने गन्तव्य तक जाने का सरल माध्यम है जिसके लिए हम यह ज्ञापन सौंप रहे हैं जिससे आम जनमानस को यह अवगत् करा सकें कि ट्रेन को लेट करने के पीछे क्या लापरवाही है या किस उद्देश्य से किया जा रहा है, इसके पीछे का मकसद क्या है उसका सच सबके सामने हम ला सकें। विकास उपाध्याय ने कहा कि अब आने वाले दिनों में न कोई ट्रेन रद्द होनी चाहिए और ट्रेन की टाईमिंग में कोई परिवर्तन होना चाहिए, जिससे किसी को भी तकलीफ नहीं पहुंचेगी। विकास उपाध्याय के साथ काफी संख्या में एकत्रित कांग्रेसी में सम्मिलित पार्षद डॉ. अन्नू साहू, गुलाब चौधरी, सोमेन चटर्जी, अमित शर्मा, लक्की ठाकुर, दिनेश पाण्डेय, कमलाकांत शुक्ला, संजू विश्वकर्मा, सुमित जोशी, सोनू ठाकुर, शिव श्याम शुक्ला, साजिद मेमन आदि उपस्थित हुए।

 

Post navigation

Previous 4 मार्च तक CBI रिमांड में रहेंगे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Next भाजपा महिला मोर्चा की “लाभार्थियों के साथ एक करोड़ सेल्फी अभियान” की बैठक संपन्न

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.