Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशील वनांचल पंचायतों में 193 लाख से अधिक के नल जल योजना का भूमिपूजन किया
  • छत्तीसगढ़

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशील वनांचल पंचायतों में 193 लाख से अधिक के नल जल योजना का भूमिपूजन किया

Abhinesh Pandey April 18, 2022

 

*ग्राम पंचायत तिरिया को एन एम डी सी के सी एस आर मद से मेला मंडई हेतु एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया*

*सूदूर संवेदनशील वनांचल के ग्रामीणों ने अपने बीच विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को पाकर ढोल बाजों से किया स्वागत*

रायपुर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने संवेदनशील वनांचल ग्राम पंचायत नागलसर के आश्रित ग्राम सुरंदवाडा , ग्राम पंचायत तिरिया के आश्रित ग्राम कालागुडा ,ग्राम पंचायत कावापाल ,ग्राम पंचायत तिरिया एवं ग्राम पंचायत चोकावाडा के आश्रित ग्राम माचकोट में नल जल योजना के तहत सिंगल विलेज नल जल योजना के तहत 193.34 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया।

*आज ग्राम पंचायत नागलसर के आश्रित ग्राम सुरंदवाडा में निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 28.99 की लागत से 1784 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य, 1 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी का टैंकर निर्माण जिससे की 40 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत तिरिया के आश्रित ग्राम कालागुडा में 24.80 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 1695 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य , 1 नग सोलर पंप 9 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर निर्माण कार्य जिससे की 68 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत कावापाल में 71.07 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 4130 मीटर पाइप लाइन बिछाने का काम 1 नग सोलर पंप 9 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर, 2 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर जिससे की 119 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत तिरिया में 44.16 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 1 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर 1 नग सोलर पंप 9 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर एवं 1985 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य जिससे की 89 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत चोकावाडा के आश्रित ग्राम माचकोट में 24.32 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 310 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर जिससे की 57 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगा।

*इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर ग्राम पंचायत में नल-जल योजना का भूमिपूजन किया गया है जिससे की आपके घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो सकेगी उन्होंने कहा की भाजपा के शासनकाल में जहां केवल शहरी क्षेत्रों में नल जल योजना संचालित थी हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अब ग्रामीण क्षेत्र में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी आज हमारी सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की धारा बह रही है हर ग्राम पंचायत में पुल पुलिया सड़क पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

*इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,ब्लाक अध्यक्ष नगरनार विरेन्द्र साहनी, जनपद सदस्य संतोषी सेठिया , विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह,वरिष्ठ नेता राधामोहन दास, सुनील दास, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया,सुरंदवाडा में सोमाराम बघेल,कांडकी दादा,मंगला पुजारी,दयमती ,कालागुडा में सरपंच धनमती नाग,चेलमू पंच,रामा पुजारी, बलीराम नाग,कावापाल सरपंच कमलोचन बघेल, पुजारी छितरू नाग,भादू नाग,सुकालू पंच,बैसाखू बघेल,भीमा बघेल,परदेशी नाग,दशमू नाग,तिरिया सरपंच धनमती नाग,डोमू पंच,दुर्जन पुजारी, महादेव, माचकोट में पुजारी अर्जुन नाग,पंच तुलसी राम नाग,पंच मुंडरू राम नाग,संपत,चैतन,शियाराम बघेल,धरम बघेल,रायबली,राजमनी ,राजबती,लखमी समेत जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता श्री जैन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous नक्सली हमला : दागे ग्रेनेड लॉन्चर, 4 जवान घायल, 2 रायपुर रेफर
Next राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक के स्वागत में भव्य रैली, कार्यकर्ताओं सहित उमड़ा जनसैलाब

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.