
रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां हेतु कवायद पिछले कुछ दिनों से तेज हो गयी है। पंजाब में भारी विजय से छत्तीसगढ़ में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भर दिया है। प्रदेश के हर कोने से अब लोग स्वतः ही पार्टी से जुड़ने को आतुर हैं। निश्चित ही छत्तीसगढ़ का 2023 का विधानसभा चुनाव निर्णायक साबित होगा जिसमें आम आदमी पार्टी अन्य पार्टियों से आगे निकलती दिख रही है।
संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह का राज्य में जिला स्तरीय दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है जो इस प्रकार है…
28.03.2022-सोमवार,जांजगीर- चाम्पा,बिलासपुर
29.03.2022-मंगलवार,मुंगेली,कवर्धा
30.03.2022-बुधवार,बेमेतरा, दुर्ग
31.03.2022-गुरुवार,बीजापुर,दंतेवाड़ा, सुकमा
01.04.2022-शुक्रवार,जगदलपुर, कोंडागांव
02.04.2022-शनिवार,नारायणपुर, बालोद
03.04.2022-रविवार,कांकेर,धमतरी
04.04.2022-सोमवार,राजिम गरियाबंद,महासमुंद
05.04.2022-मंगलवार,जीपीएम मरवाही,मनेन्द्रगढ़
06.04.2022-बुधवार,बैकुंठपुर,सूरजपुर
07.04.2022-गुरुवार, बलरामपुर, अम्बिकापुर
08.04.2022-शुक्रवार,जशपुर, रायगढ
09.04.2022-शनिवार,सारंगढ,सक्ति
10.04.2022-रविवार,कोरबा,बलौदाबाजार
11.04.2022-सोमवार,राजनांदगांव,मानपुर-मोहला
12.04.2022-मंगलवार, रायपुर
निश्चित ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के प्रदेश स्तरीय दौरे से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में एक नई स्फूर्ति का संचार होगा ।