Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • श्री शिव महापुराण कथा आयोजन के दौरान तीन स्थानों पर की गई है कार पार्किंग की व्यवस्था
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्री शिव महापुराण कथा आयोजन के दौरान तीन स्थानों पर की गई है कार पार्किंग की व्यवस्था

Abhinesh Pandey November 7, 2022

 

मार्ग अनुसार की गई है कार पार्किंग की व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल से 500 मीटर के दायरे में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध 

 कथा की आयोजन समिति द्वारा कार पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक ई-रिक्शा की व्यवस्था की जाएगी

गूढ़ियारी क्षेत्र के व्यापारियों ने दिया सहयोग का आश्वासन

 

रायपुर।

रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले ) का श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन दही हांडी मैदान ,हनुमान मंदिर श्रीनगर रोड गुढ़ियारी रायपुर में दिनांक 9 नवंबर 2022 से 13 नवंबर 2022 तक प्रस्तावित है, कार्यक्रम में रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों एवं अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा निम्नानुसार पार्किंग व्यवस्था की गई है.

01. दुर्ग -भिलाई -राजनांदगांव की ओर से आने वाले श्रद्धालु टाटीबंध चौक से होते हुए होटल पिकाडली के बाजू से कोटा रोड में विवेकानंद विद्यापीठ के सामने बनाए गए कार पार्किंग में अपना वाहन पार्क करें।

02. कांकेर -धमतरी -राजिम की ओर से आने वाले श्रद्धालु पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 1 होते हुए टाटीबंध चौक – होटल पिकाडली के बाजू से कोटा रोड में विवेकानंद विद्यापीठ के सामने बनाए गए कार पार्किंग में अपनी वाहन पार्क करें।

03. आरंग- महासमुंद की ओर से आने वाले श्रद्धालु तेलीबांधा -आनंद नगर चौक -केनाल रोड -मरही माता चौक-फाफाडीह चौक- बिलासपुर रोड- खमतराई ओवर ब्रिज के नीचे होते हुए -डब्ल्यू आर एस दशहरा मैदान में बनाए गए कार पार्किंग में अपनी वाहन पार्क करें।

04. साजा- बेरला- उरला की ओर से आने वाले श्रद्धालु रिंग रोड नंबर 2 रिलायंस पेट्रोल पंप चौक से होते हुए गोंडवारा मार्ग -ओवरब्रिज के बाई ओर रास्ते से गुढ़ियारी मार्ग- अंबेडकर चौक से पहले चिरकुटी माता मंदिर के सामने बनाए गए कार पार्किंग में अपनी वाहन पार्क करें।

05. बिलासपुर -सिमगा -धरसीवा की ओर से आने वाले श्रद्धालु भनपुरी तिराहा -खमतराई बाजार- खमतराई ब्रिज से यू टर्न लेकर डब्ल्यू आर एस दशहरा मैदान में बनाए गए कार पार्किंग में अपनी वाहन पार्क करें ।

06. दो पहिया वाहन के लिए पार्किंग व्यवस्था:- दोपहिया से आने वाले श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल के पास मारुति मंगलम भवन के किनारे बनाए गए दो पहिया पार्किंग में अपना वाहन पार्क करें।

चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध

कार्यक्रम स्थल के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना को देखते हुए निम्नलिखित स्थानों से श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग चौक (पैराडाइज होटल) से कार्यक्रम स्थल की ओर गुढ़ियारी की ओर से अंबेडकर चौक, गुढ़ियारी पड़ाव एवं स्टेशन चौक (नर्मदा पारा अंडर ब्रिज मार्ग) के पास से कार्यक्रम स्थल की ओर चार पहिया वाहन का प्रवेश निषेध रहेगा।

गुढ़ियारी क्षेत्र के व्यापारियों ने सुबह से लेकर शाम 7 बजे तक लोडिंग-अनलोडिंग नही करने का आश्वासन दिया है ताकि आवागमन बाधित ना हो।

 

1.यातायात पुलिस रायपुर सभी श्रद्धालु भक्तजनों से अपील करती है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों में अपना वाहन पार्क कर सुगम- सुरक्षित- यातायात व्यवस्था बनाने में सहभागी बने।

2. कथा स्थल के आसपास के रहने वाले आमजन कृपया परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें व भीड़-भाड़ से बचे।

Post navigation

Previous कमल विहार में 288 एलआईजी फ्लैट्स के आबंटन का पंजीयन शुरू
Next कल शाम 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.