Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • श्रम कल्याण मंडल के योजनाओ का लाभ लेना है तो 15 जुलाई के बाद करें ऑनलाइन आवेदन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रम कल्याण मंडल के योजनाओ का लाभ लेना है तो 15 जुलाई के बाद करें ऑनलाइन आवेदन

Abhinesh Pandey July 8, 2022

 

रायपुर। श्रमिकों के लिए राज्य सरकार के द्वारा 11 योजनाएं संचालित की जा रही है लेकिन इन योजनाओं का लाभ उन तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसी की जानकारी देने आज छग श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद पत्रकारों के समक्ष दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिक 15 जुलाई से 15 अगस्त तक सीजी डॉट एलएबीओयूआर डॉट एनआईसी डॉट में जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। इसके बाद इन योजनाओं का लाभ वे उठा सकते हैं जिसमें कक्षा पहली में पढऩे वाले छात्र से लेकर कॉलेजों में दाखिला व उसके बाद आईआईटी, जेइई, आईआईआईटी, एनआईटी, नीट, सीजीपीएससी, यूपीएससी, सीजी व्यापमं की परीक्षा शामिल हैं। राज्य शासन ने पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना और खूलकूद प्रोत्साहन योजना के नाम से दो नई योजनाएं भी शुरु की है जिसका भी वे लाभ उठा सकते हैं।

पत्रकरों से चर्चा करते हुए अहमद ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के किसी भी बोर्ड से 10वीं व 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत या अधिक अंक लाने पर 5 हजार, प्रावीण्य सूची में स्थान पाने पर 25 हजार रुपये दिया जाएगा। आईआईटी, जेईई की परीक्षा के माध्यम से किसी भी आईआईआईटी, एनआईटी, आईआईटी कॉलेज में प्रवेश लेने से पाठ्यक्रम पूर्ण होने तक प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये, नीट के माध्यम से किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने पर कोर्स पूरा होने तक प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये, राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शासकीय महाविद्यालय में जैसे एनआईएफटी, एफटीआईआई जैसे कॉलेज में प्रवेश पर 50 हजार, पीएचडी के लिए प्रवेश लेने पर 30 हजार, सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में पास होने पर 20 हजार और चयन होने पर 50 हजार, यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 50 हजार एवं चयनित होने पर 1 लाख रुपये, सीजी व्यापमं की परीक्षा में प्रथम 10 स्थान पर आने ले प्रत्येक को 50 हजार, राज्य व केंद्रीय ओलम्पियाड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान आने वालों को 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को पहले 1500 रुपये दिया जाता था अब वह राशि दोगुनी होगी, श्रमिकों को अब तीन हजार रुपये प्रोत्साहन के रुप में दिया जाएगा।

इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिक 15 जुलाई से 15 अगस्त तक सीजी डॉट एलएबीओयूआर डॉट एनआईसी डॉट में जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं इसके लिए उन्हें एक वर्ष का मात्र 120 रुपये श्रम कल्याण मंडल में ऑनलाइन जमा करना होगा। अभी वर्तमान में 4 लाख 18 हजार श्रमिक पंजीकृत है और इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन ऐसे बहुत से फक्ट्रियां है जहां के मालिकों ने अपने श्रमिकों का पंजीयन नहीं करवाया है उन्हें पंजीयन कराने की अपील उन्होंने की है ताकि इन योजनाओं का वे लाभ उठा सकें।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में अब तक 230.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Next ओडि़सा बार्डर पर नक्सल मुठभेड़, इलाके में अलर्ट कर गश्त बढ़ायी गई

Related Stories

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026

Recent Posts

  • विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रायपुर में मनोरंजन के महाकेंद्र ‘Amuse O Rama’ (अम्यूज़ ओ रामा) का ऐतिहासिक शुभारंभ

You may have missed

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026
समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी

February 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.