Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शहर की जनता त्रस्त है, महापौर अधिवेशन में व्यस्त है – मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहर की जनता त्रस्त है, महापौर अधिवेशन में व्यस्त है – मीनल चौबे

Abhinesh Pandey February 24, 2023

 

रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल की आवश्यक बैठक निगम मुख्यालय स्थित नेताप्रतिपक्ष कार्यालय में रखी गई थी, जिसमें विपक्ष के सभी पार्षदों ने अपने वार्डो के समस्याओं की चर्चा की और वार्ड में रूके हुए विकास कार्यों के लिए महापौर को जिम्मेदार ठहराया। सभी पार्षदों की यह मांग है कि जल्द से जल्द सामान्य सभा का आयोजन किया जावें तथा शहर की समस्याओं पर खुली चर्चा की जायें।

नगर निगम की नेताप्रतिपक्ष मीनल छगन चौबे ने कहा कि, जनता पेयजल, गंदगी, साफ-सफाई, आवारा कुत्तों की समस्याओं से जुझ रही हैं, महापौर अपने अधिवेशन में व्यस्त है। गर्मी सामने है और महापौर जी होने वाले जल संकट की समस्याओं से बेखबर है। हमारा सवाल यह है कि पिछले गर्मी से लेकर अबतक पेयजल और जल संकट के सुधार के लिए महापौर की ओर से क्या प्रयास किया गया है ? जबकि केन्द्र सरकार के द्वारा स्वीकृत लगभग 55 करोड़ रू निगम कोष में जमा है, वास्तव में अगर जिम्मेदार महापौर होते तो शहर के सभी वार्ड टैंकर मुक्त हो जाते है, यह महापौर की अकर्मण्यता का प्रमाण है कि जनता को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ेगा। निगम द्वारा अमृत मिशन का जो कार्य कराया गया है वह स्तरहीन है, बड़े नालों की साफ सफाई नही हो रही हैं, वाडों में जो कचरा संग्रहण के जो गाड़ी दी गई हैं वह खराब अवस्था में है। तालाबों की साफ-सफाई नहीं हो पा रही है, मुख्यालय गैंग जोन गैंग, वी.आई.पी. गैंग कहां काम करते है समझ से परे है करोड़ों रू स्वच्छता के नाम पर केन्द्र सरकार दे रही है इसके बावजूद शहर की गंदगी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मीनल छगन चौबे ने कहा कि महापौर को जनता ने जिस कार्य के लिए चुना है वे धरातल पर उतरे और उन कार्यों पर ध्यान दें, शहर पर ध्यान दें, हर वार्डो में समस्या बेशुमार है।

आज की बैठक में श्री मनोज वर्मा उपनेताप्रतिपक्ष, डॉ. प्रमोद साहू, श्रीमती कमलेश्वरी वर्मा, श्रीमती कामिनी देवांगन, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती सावित्री साहू, श्रीमती टेसु साहू, श्रीमती सरिता दुबे, श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती गोदावरी साहू, श्रीमती विश्वदिनी पांडेय, श्री कुंवर रजयंत सिंह ध्रुव, श्री रोहित साहू श्री भोलाराम साहू, श्री रवि ध्रुव और चन्द्रपाल धनगर उपस्थित थे।

Post navigation

Previous प्राइड स्किल एंटरप्रेन्योरशिप स्टेकहोल्डर्स मीटिंग
Next वनरक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन 5 मार्च तक

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.