Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • विष्णुदेव ने मानसिक विचलन में राहुल गांधी को पत्र लिखा – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

विष्णुदेव ने मानसिक विचलन में राहुल गांधी को पत्र लिखा – कांग्रेस

Abhinesh Pandey January 15, 2022

 

बेरोजगारी भत्ता भाजपा का दिमाकी फितूर कांग्रेस का वायदा नहीं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रोजगार मिशन के गठन की घोषणा से भाजपा परेशान

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर/15 जनवरी 2022। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को पत्र लिखे जाने को कांगेस ने भारतीय जनता पार्टी का मानसिक विचलन बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बड़ी बेशर्मी पूर्वक अपनी राजनैतिक सुविधा अनुसार झूठी व्याख्या कर रहे। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कभी भी बेराजगारी भत्ता देने की बात नहीं कहीं थी। भाजपा अध्यक्ष को साहस हो तो बतायें की कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहां बेरोजगारी भत्ता लिखा है? और किस जगह होडिंग में कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता देना लिखा था?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांगेस ने अपने घोषणा पत्र के बिन्दु क्रमांक 4 में घर-घर रोजगार हर घर रोजगार के तहत 10 लाख बेरोजगार युवाओं को सामुदायिक विकास और समाज सेवी गतिविधियों ये जोड़कर 2500 रू. प्रतिमाह देने की बात कही थी। इस वायदे के अनुसार कांग्रेस सरकार ने 13269 राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर युवाओं को सामाजिक सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ने का काम शुरू किया गया है। इस हेतु सभी राजीव युवा मितान क्लब के लिये 1 लाख रू. के बजट भी दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना वायदा पूरा करना सरकार गठन के पहले दिन से शुरू कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने तीन साल में 36 में से 34 वायदों को पूरा कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विष्णुदेव साय आत्म अवलोकन करें कि भाजपा की राज्य में 15 साल सरकार थी। भाजपा ने युवाओं से 2003 के संकल्प पत्र में 500 रू. बरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था। 15 साल तक एक भी बेरोजगार को 1 रू. भी भत्ता नहीं दिया था? वायदा करके भूलना भाजपा की फितरत है। कांग्रेस जो कहती है उसे करती है। राज्य में हर आदिवासी परिवार से एक को नौकरी 10 लीटर दूध वाली गाय देने का झांसा देने वाली भाजपा के अध्यक्ष साय किस नैतिकता से राहुल गांधी को पत्र लिख रहे है। विष्णुदेव 2 करोड़ प्रतिवर्ष के हिसाब से 14 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के लिये मोदी को पत्र लिखने का साहस कब दिखायेंगे। मोदी से कब पूछेंगे की देश की जनता के खाते में 15 लाख कब आयेंगे?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के शुरूआती तीन साल में 5 लाख युवाओं को नौकरियां मिली आने वाले 5 सालों में 15 लाख युवाओं को नौकरी मिले और रोजगार मिले इसके लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन किया है। इससे भाजपा को पीड़ा हो रही है। भाजपा नहीं चाहती राज्य के युवाओं को रोजगार मिले। प्रदेश में 15 साल सरकार चलाने के बाद केन्द्र में 7 साल से मोदी की सरकार जो काम भारतीय जनता पार्टी नहीं कर पायी उसे छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार 3 साल में कैसे कर ले रही इसी लिये भाजपाध्यक्ष चिट्ठी लिख कर छत्तीसगढ़ में अप्रासंगिक हो चुकी भाजपा की साख बचाने की कोशिश में लगे है।

 

Post navigation

Previous 12 से 15 लाख नये रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए छत्तीसगढ़ में गठित होगा ‘रोजगार मिशन’
Next संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दो पंचायत में 66 लाख 88 हजार रुपए के नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.