Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विश्व आदिवासी दिवस के दिन विष्णु देव साय को हटाना आदिवासी विरोधी सोच-मोहन मरकाम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस के दिन विष्णु देव साय को हटाना आदिवासी विरोधी सोच-मोहन मरकाम

Abhinesh Pandey August 9, 2022

 

*चेहरा बदलने से हालात नहीं बदलने वाला है, भाजपा पर जनता को भरोसा नहीं रहा-कांग्रेस*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर/09 अगस्त 2022। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अरूण साव भाजपा का नया अध्यक्ष बनने पर को शुभकामनायें लेकिन जिस प्रकार से विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी समाज के नेता विष्णु देव साय को उनके पद से हटाया गया यह भाजपा के आदिवासी विरोधी रवैये को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ की 32 प्रतिशत से अधिक आबादी आदिवासी समाज की है। राज्य के बड़े भू-भाग में आदिवासी संस्कृति पुष्पित पल्वित है। कम से कम आदिवासी दिवस के दिन ऐसा अप्रिय निर्णय नहीं लेना था। भाजपा के इस निर्णय से पूरे आदिवासी समाज की भावनायें आहत हुई है। भाजपा का चरित्र मूलरूप से आदिवासी विरोधी है। 15 साल तक राज्य में जब भाजपा सत्ता में थी तब भी आदिवासियों की शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक उन्नति में बाधा उत्पन्न की जाती थी। विपक्ष में आने के बाद भी उनके स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आया। नंदकुमार साय के समय से अन्याय का जो दौर चला था वह विष्णु देव तक पहुंच गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चेहरा बदलने से हालात नहीं बदलने वाला है। छत्तीसगढ़ में भाजपा विश्वास के संकट के दौर से गुजर रही है। भाजपा 2018 के विधानसभा चुनाव की हार के बाद से लगातार जनता का भरोसा भाजपा चुनाव दर चुनाव खोते जा रही है। राज्य के भाजपा नेताओं ने जनता के साथ अपने कार्यकर्ताओं तथा केंद्रीय नेतृत्व का भी भरोसा खो दिया है। प्रदेश में भाजपा की बिगड़ती हालात से चिंतित भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश संगठन में भले ही बदलाव किया है लेकिन यह कवायद फिजूल साबित होने वाली है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व बदलने से उसकी जनविरोधी सोच नहीं बदलने वाली, छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 सालों के भाजपा के कुशासन को भोगा है। 15 साल बाद जनता को कांग्रेस की लोककल्याणकारी सरकार मिली है जो किसान, मजदूर, युवा, आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, व्यापारी मजदूर सभी के हित के लिये योजना बनाकर उनका प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। जनता भूपेश सरकार के कामों से खुश है। जमीन वापसी, लघु वनोपज की खरीदी, तेंदूपत्ता का मानदेय बढ़ाने, बंद स्कूलों को खोलने, कनिष्ठ चयन बोर्ड के गठन तथा सरगुजा-बस्तर में आदिवासियों को केंद्रित कर बनाई योजनाओं से आदिवासी समाज की उन्नति हो रही। गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ़ की खुशहाली के साथ-साथ देश को भी नया रास्ता दिखा रही है। ऐसे में भाजपा कुछ भी कर ले कोई भी परिवर्तन कर ले जनता का खोया भरोसा अब वापस नहीं पा सकती।

 

Post navigation

Previous आजादी के 75 वर्ष पर दक्षिण विधानसभा में धूमधाम से निकली गौरव यात्रा – प्रमोद दुबे
Next नीतीश कुमार राजभवन से सीधे राबड़ी आवास पहुंचे, तेजस्वी के साथ बनाएंगे नई सरकार

Related Stories

कलिंगा यूनिवर्सिटी ने सफलतापूर्वक ‘एक-दिवसीय छत्तीसगढ़ युवा संसद 2026’ का आयोजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा यूनिवर्सिटी ने सफलतापूर्वक ‘एक-दिवसीय छत्तीसगढ़ युवा संसद 2026’ का आयोजन…

August 25, 2026
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

August 25, 2026
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

August 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कलिंगा यूनिवर्सिटी ने सफलतापूर्वक ‘एक-दिवसीय छत्तीसगढ़ युवा संसद 2026’ का आयोजन…
  • ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
  • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
  • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

You may have missed

कलिंगा यूनिवर्सिटी ने सफलतापूर्वक ‘एक-दिवसीय छत्तीसगढ़ युवा संसद 2026’ का आयोजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा यूनिवर्सिटी ने सफलतापूर्वक ‘एक-दिवसीय छत्तीसगढ़ युवा संसद 2026’ का आयोजन…

August 25, 2026
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

August 25, 2026
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

August 25, 2026
आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

August 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.