Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विपक्षी दलों के गठबंधन को आतंकी संगठन से तुलना मोदी की कुंठा- दीपक बैज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विपक्षी दलों के गठबंधन को आतंकी संगठन से तुलना मोदी की कुंठा- दीपक बैज

Abhinesh Pandey July 25, 2023

*मोदी प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिरा रहे है-दीपक बैज*

रायपुर/25 जुलाई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त विपक्ष के गठबंधन इंडिया की तुलना आतंकी संगठनों से किये जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य देश के लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है। मोदी ने विपक्ष के बारे में ऐसा बयान देकर प्रधानमंत्री की गरिमा को गिराया है। प्रधानमंत्री विपक्ष की एकता से घबराये हुये है तथा गलत बयानी कर अपनी कुंठा को बाहर निकाल रहे है। प्रधानमंत्री के अंदर का डर उनसे गलत बयानी करवा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की वायदा खिलाफी कुशासन से मुक्ति के लिये 2024 के चुनाव का इंतजार कर रही है। मोदी झूठ बोलकर विपक्ष पर अनर्गल आरोप लगा कर अपनी असफलता से जनता का ध्यान हटाना चाहते हैं देश का किसान, नौजवान, आम आदमी, गृहणी सभी मोदी सरकार से परेशान है। किसानों की आय दुगुनी करने वायदा पूरा नहीं हुआ, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा मोदी भूल गये। 100 दिन में महंगाई कम करने की बड़ी-बड़ी बाते करने वाले मोदी के राज में महांगई चरम पर है। दाल, तेल, आटा, टमाटर सभी के दाम आसमान छू रहे। पेट्रोल-डीजल मोदी सरकार की वसूली के माध्यम बन गये है। चुनाव के पहले 35 रू. लीटर में डीजल-पेट्रोल देने का वायदा करने वाली भाजपा 35 रू. लीटर एक्साइज वसूल रही है। मोदी कुछ भी कर ले उनकी विदाई तय है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि न खाऊंगा न खाने दूंगा की बात करने वाले मोदी अपने चंद उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचा रहे है। अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ किसके है? हिडनबर्ग खुलासे के बाद भी अडानी के मामले में प्रधानमंत्री क्यों चुप है? विदेशों से कालाधन लाने की बात करने वाले मोदी के राज में विजय माल्या, मेहुल चौकसे, नीरव मोदी जैसे लोग हजारों करोड़ रू. लेकर विदेश भाग गये। मोदी सरकार ने उनको वापस लाने का कोई प्रयास नहीं किया। हर आरोप के बाद प्रधानमंत्री मौन हो जाते है, जब बोलते है तो प्रधानमंत्री पद की मर्यादा तोड़ देते है।

Post navigation

Previous एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरु हुआ सिटी बस सेवा
Next कोल ब्लॉक आवंटन केस में पूर्व सांसद विजय दर्डा को 4 साल की सजा

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.