Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर शहर अन्तर्गत निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाली अंडर ब्रिज का निरीक्षण किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर शहर अन्तर्गत निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाली अंडर ब्रिज का निरीक्षण किया

Abhinesh Pandey February 10, 2023

 

*बहुत जल्द रायपुर पश्चिम विधानसभा के कोटा, गुढ़ियारी, खमतराई क्षेत्र में निवासरत् लाखों लोगों को एक विशाल अंडरब्रिज का लाभ मिलेगा – विकास उपाध्याय*

 

रायपुर (छत्तीसगढ़) 10 फरवरी 2023। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्रवासियों के हित में रायपुर शहर अन्तर्गत निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाली अंडर ब्रिज का आज पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया एवं उन्होंने बताया कि गुढ़ियारी, कोटा से जुड़े वार्डवासियों को जल्द ही इस विशाल अंडरब्रिज की सुविधा का लाभ मिलेगा। गुढ़ियारी से जुड़े करीब एक दर्जन वार्डों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वार्डों में रामकृष्ण परमहंस, ठक्कर बापा, बाल गंगाधर तिलक, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, शहीद मनमोहन सिंह बख्शी, संत रामदास, सरदार वल्लभ भाई पटेल, ने. कन्हैयालाल बाजारी जैसे और भी कई वार्डवासी इस सुविधा से लाभान्वित होंगे। क्षेत्रवासी अब मिनटों में इस अंडरब्रिज के माध्यम से पाँच और छह नंबर प्लेटफॉर्म होते हुए एक्सप्रेस वे पहुंच सकेंगे।

 

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, एक्सप्रेस-वे से जुड़ने वाली अंडरब्रिज अब सीधे गुढ़ियारी से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा, रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए नया अंडरब्रिज बना रहा है। गुरुवार की रात अंडरब्रिज का स्लैब डाला गया है, इसके बाद एक्सप्रेस-वे और गुढ़ियारी की सड़क आपस में जुड़ जाएगी। इससे गुढ़ियारी की तरफ आने वाले अब एक्सप्रेस-वे से सीधे नया रायपुर और एयरपोर्ट जा सकेंगे। वहीं एयरपोर्ट और शहर के बीच से आने वाले यात्री एक्सप्रेस-वे से सीधे गुढ़ियारी की तरफ प्लेटफॉर्म नंबर सात में पहुँच सकेंगे। नए अंडरब्रिज के शुरू होने से एक लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, अंडरब्रिज में छह स्लैब डालने का काम किया जाएगा, जिससे गुढ़ियारी और रायपुर शहर जुड़ जाएगा, रायपुर से नया रायपुर 15 से 20 मिनट में पहुँच सकेंगे, इसके लिए छोटी लाईन पर 300 करोड़ रूपये की लागत से एक्सप्रेस-वे बनाया गया है।

Post navigation

Previous आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अपने दिये विवादित बयान पर सार्वजनिक रुप से मांफी मांगनी चाहिए – संदीप तिवारी, संयोजक छत्तीसगढ सवर्ण संघर्ष समिति
Next केन्द्र और राज्य सरकार से मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिकाओ के अनिश्चित कालिन हड़ताल का  19 वां दिन 

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.