Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • लोक निर्माण के कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: मंत्री ताम्रध्वज साहू
  • छत्तीसगढ़

लोक निर्माण के कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: मंत्री ताम्रध्वज साहू

Abhinesh Pandey May 16, 2022

 

*लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने के लोक निर्माण मंत्री ने दिए निर्देश*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक एवं गुणवत्ता परीक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए श्री ताम्रध्वज साहू*

रायपुर 16 मई 2022/ लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की अघ्यक्षता में आज यहां दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक एवं गुणवता परीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें मंत्री श्री साहू ने अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों को कार्यों का गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालें अभियंताओं को मंत्री श्री साहू ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, श्री चिंतामणि महाराज, लोकनिर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम लिमिटेड के एम.डी श्री हिमशिखर गुप्ता एवं प्रमुख अभियंता श्री विजय भत्तपहरी मौजूद थे।
लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने सभागार मे मौजूद समस्त अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर विभाग को निर्माण कार्यों के लिए समुचित बजट दिया गया है। इसी वजह से पिछले तीन सालों में विभाग के समस्त निर्माण कार्य निरंतर गति से हो रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान विभागीय कर्मचारियों के द्वारा अस्पताल व गैस पाइप लाइन सहित अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से किए जाने के लिए तारीफ की और कहा कि इस दौरान कई कर्मचारी संक्रमित भी हुए लेकिन कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं हुई। मंत्री श्री साहू ने आगे कहा कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राशि का पूरा सदुपयोग होना चाहिए, जितना काम उतनी ही राशि का प्राक्कलन बनाए। अपने क्षेत्र में जो महत्वपूर्ण काम है उसे प्रमुखता के साथ करें। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि प्राक्कलन इस तरह से बनाए कि रिवाइज प्राकल्लन बनाने से स्थिति निर्मित ना हो। इसके साथ ही उन्होंने भवन निर्माण कार्य को समय पर हैंडओवर करने, टर्निंग पाइंट व ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर उस पर त्वरित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने स्वीकृत कामों को बरसात के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित ना हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मंत्री श्री साहू ने भू-अर्जन प्रकरण, झाड़कटाई की अनुमति मिलने आदि कामों जिससे कार्यो में विलम्ब की स्थिति निर्मित होती है उस पर राजस्व अधिकारियों एवं सबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर काम करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों को समय सीमा के साथ ही गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय एवं श्री चिंतामणि महाराज ने भी अपने विचार रखे। सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं प्रमुख अभियंता श्री भत्तपहरी ने अभियंताओं को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम में मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने श्री उमेश पटेल उपअभियंता रायगढ़, मंजू पटेल उपअभियंता रायगढ़, श्री राजीव नशीने कार्यपालन अभियंता, श्री राजेश बघेल उपअभियंता जगदलपुर, श्री सुधीर बघेल उपअभियंता जगदलपुर, श्री आर.के. वर्मा अनुविभागीय अधिकारी जगदलपुर, श्री आर. के. गुरू कार्यपालन अभियंता जगदलपुर, श्री सियाराम दुग्गे उपअभियंता सेतु संभाग जगदलपुर, श्री करण संगरीला अनुविभागीय अधिकारी सेतु अनुविभाग जगदलपुर, श्री आर. एम. शेख कार्यपालन अभियंता सेतु संभाग जगदलपुर, श्री नवीन वर्मा उपअभियंता पाटन, श्री आर. के. शुक्ला अनुविभागीय अधिकारी पाटन, श्री सी. एस. ओगरे अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग, श्री शत्रुघन देवांगन उपअभियंता खैरागढ़, श्री संजय देवांगन अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ एवं श्री अरविंद चौहान कार्यपालन अभियंता खैरागढ़ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous ट्रक समेत 29 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Next संसदीय सचिव रेखचंद जैन ग्राम बिलोरी के गंगादेई माता मेला में शामिल हुए एवं विधि विधान पूर्वक की पूजा अर्चना

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.