Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • लोकतंत्र को भाजपा नष्ट कर रही : रेखचंद जैन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकतंत्र को भाजपा नष्ट कर रही : रेखचंद जैन

Abhinesh Pandey April 1, 2023

– आम आदमी की आवाज उठाना हो गया गुनाह
– जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव जैन ने ली पत्रवार्ता

– जगदलपुर। शुक्रवार को जिला मुख्यालय सुकमा में जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पत्रवार्ता ली। उन्होने कहा कि लोकतंत्र को भाजपा नष्ट कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में आम जनता की आवाज उठाना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना गुनाह हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर श्री जैन ने जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में पत्रवार्ता ली। उन्होने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्योरा मीडियाकर्मियों के समक्ष रखा। श्री जैन ने कहा कि श्री गांधी के द्वारा संसद में प्रधानमंत्री और उनके उद्योगपति मित्र गौतम अदाणी के मध्य का रिश्ता पूछना भाजपा को इतना नागवार गुजरा कि उसने षडयंत्र कर श्री गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी। यह समूची कारवाई जिस प्रकार से की गई उससे अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होने गौतम अदाणी की शेल कंपनियों में 20000 करोड़ रुपये का श्रोत भी पूछा।
*रक्षा क्षेत्र में विदेशी कंपनी व नागरिक की एन्ट्री*
श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पत्र वार्ता में इस बात का खुलासा किया है कि अदाणी की कंपनियों में जो 20000 करोड़ रुपये लगाया गया है, वह भाजपा का है। इनमें से कुछ कंपनियां रक्षा क्षेत्र में भी काम कर रही हैं। इसमें से एक कंपनी में चीनी नागरिक की भागीदारी है, जो देश की एकता व अखंडता के साथ खिलवाड़ है। जब श्री गांधी ने यह सवाल प्रधानमंत्री से पूछा तो श्री गांधी को सरकारी आवास खाली करने की नोटिस थमा दी गई। इससे देश के लोगों में गहरी नाराजगी है। भाजपा देश के 140 करोड़ जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। पत्रवार्ता के दौरान सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण देव, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, राजेश नारा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, पदामी कोसा, आएशा हुसैन समेत अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Post navigation

Previous ऑटो एक्सपो को मिल रहा शानदार रिस्पांश,सभी सेग्मेंट में हो रही बुकिंग
Next राज्य स्तरीय आरके टैलेंट रनवे सीजन-2 का ऑडिशन खाटू श्याम मन्दिर में आयोजित हुआ

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.