Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लालू यादव व परिवार के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा
  • राष्ट्रीय

लालू यादव व परिवार के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा

Abhinesh Pandey May 20, 2022

 

 

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के 17 ठिकानों पर शुक्रवार को सीबीआई ने छापेमारी की है। रेलवे भर्ती बोर्ड में हुई गड़बड़ी के मामले में ये कार्रवाई हुई है। लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित 8 जगहों पर छापेमारी चल रही है। बाकी के 9 जगहों का नाम सामने नहीं आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राजद प्रमुख लालू यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है। लालू यादव के इस नए मामले को लेकर दिल्ली और बिहार में कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।
पटना में राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से सीबीआई अलग-अलग कमरों में पूछताछ कर रही है। पूछताछ के लिए 3-3 अफसरों की दो टीमें बनाई गई है। वहीं दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर लालू यादव से सीबीआई के एसपी और डीएसपी स्तर के अफसर पूछताछ में लगे हैं। लालू से भर्ती से जुड़ी फाइलों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
छापे के दौरान लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई के अफसरों से डॉक्टर बुलाने की मांग की। उन्होंने ने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है आप पहले डॉक्टर को बुला लीजिए। इसके साथ ही 2 वकीलों को भी बुलाया गया। पटना में राबड़ी देवी से पूछताछ के लिए महिला सीबीआई अफसर भी पहुंची है।
क्या है पूरा मामला–
दरअसल, ये मामला रेलवे भर्ती बोर्ड घोटाले से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच जब लालू रेलमंत्री थे, उस दौरान जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे। सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद लालू और उनकी बेटी के खिलाफ नया केस दर्ज किया है।

Post navigation

Previous भाजपा नफरत की सौदागर -कांग्रेस
Next शंकर लाल नेताम अन्य साथियों के साथ आप पार्टी की सदस्यता ली

Related Stories

bjp ने राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया प्रत्याशी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

bjp ने राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया प्रत्याशी

March 3, 2026
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की

February 25, 2026
समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी

February 8, 2026

Recent Posts

  • JITO लेडीज विंग : कैंसर और थैलेसीमिया जागरूकता के लिए 8 मार्च को निकलेगी ‘ड्राइव विद पर्पज’ नेशनल कार रैली
  • अनुराग महतो बने “महामंत्री” जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर की नई कार्यकारिणी में मिली जगह
  • रायपुर नगर निगम के ‘नो फ्लेक्स जोन’ नियमों की सत्ता के रसूख तले उड़ रही धज्जियां; महापौर के निवास के पास अवैध फ्लेक्स का अंबार- मनोज सिंह ठाकुर
  • रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे के घायलों से मिलने मेकाहारा अस्पताल पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा
  • महापौर मीनल ने गर्मी में सुगम जलापूर्ति हेतु पुख्ता तैयारी को लेकर सभी जोन कमिश्नरों को दिए सख्त निर्देश

You may have missed

JITO लेडीज विंग : कैंसर और थैलेसीमिया जागरूकता के लिए 8 मार्च को निकलेगी ‘ड्राइव विद पर्पज’ नेशनल कार रैली
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

JITO लेडीज विंग : कैंसर और थैलेसीमिया जागरूकता के लिए 8 मार्च को निकलेगी ‘ड्राइव विद पर्पज’ नेशनल कार रैली

March 7, 2026
अनुराग महतो बने “महामंत्री” जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर की नई कार्यकारिणी में मिली जगह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनुराग महतो बने “महामंत्री” जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर की नई कार्यकारिणी में मिली जगह

March 7, 2026
रायपुर नगर निगम के ‘नो फ्लेक्स जोन’ नियमों की सत्ता के रसूख तले उड़ रही धज्जियां; महापौर के निवास के पास अवैध फ्लेक्स का अंबार- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम के ‘नो फ्लेक्स जोन’ नियमों की सत्ता के रसूख तले उड़ रही धज्जियां; महापौर के निवास के पास अवैध फ्लेक्स का अंबार- मनोज सिंह ठाकुर

March 7, 2026
रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे के घायलों से मिलने मेकाहारा अस्पताल पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे के घायलों से मिलने मेकाहारा अस्पताल पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

March 6, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.