Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लालबहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने प्रयागराज में ली कायस्थ समाज की बैठक
  • राष्ट्रीय

लालबहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने प्रयागराज में ली कायस्थ समाज की बैठक

Abhinesh Pandey February 23, 2022

 

*प्रयागराज उत्तर विधानसभा क्षेत्र 262 से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह को जिताने की अपील की*

रायपुर । पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी के पौत्र एवं प्रियंका गांधी जी के सलाहकार समिति के सदस्य विभाकर शास्त्री जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अल्लापुर में कायस्थ समाज की बैठक लेकर कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह को विजय बनाने की अपील की ।

*इस अवसर पर ” जय जवान जय किसान ” का नारा देने वाले सादगी की प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के पौत्र विभाकर शास्त्री जी ने संबोधित करते हुए कहा कहा की सीमा पर तैनात जवान कभी भी जाती धर्म में भेद नहीं करता है और ना ही खेत में अपने खून-पसीने से अनाज पैदा करने वाला किसान ही जाती धर्म का भेद करता है पर आज उत्तर प्रदेश की तानाशाह और जाती धर्म में बांटने वाली सरकार जवानों और किसानों को भी जात पात और धर्म में बांटने का काम कर रही है हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने खून-पसीने से इस देश के सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को सींचा है पर भाजपा की अलगाववादी नीतियों के चलते हमारे सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर का काम किया जा रहा है प्रयागराज ने हमेशा ही देश के राजनीति को दशा और दिशा प्रदान की है और इन चुनावों में भी वह इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रण ले चुकी है ।

*विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं प्रयागराज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कहा की हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने जो विरोध की अलख जगाने का काम किया है उसकी परिणति अब आने वाले 27 फरवरी को मतदान के दिन कांग्रेस के बटन को दबाकर सफल बनाना है छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की योजनाओं की आज पूरे देश में धूम है और आज प्रधानमंत्री जी को भी छत्तीसगढ़ के गोधन न्याय योजना को अपनाने पर मजबूर कर दिया है छत्तीसगढ़ में आज किसान मजदूर और युवा सभी खुश हैं और उत्तर प्रदेश में आगामी 10 मार्च को सरकार बनाने के बाद इन योजनाओं को यहां भी लागू किया जाएगा हमने अपने वचन पत्र में उन सभी योजनाओं को शामिल किया है जिससे की किसानों मजदूरों युवाओं और बेरोजगारों को शामिल कर उनके उन्नति के अवसर मिलेंगे ।

*इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री जी के पौत्र विभाकर शास्त्री जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ प्रयागराज उत्तरी के कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान, पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष पांडेय, कृपाशंकर मिश्रा ,रामु दादा,अजय श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अविनाशवर्मा,ज,अतुलश्रीवास्तव ,शिवसेवक सिंह शशांक त्रिपाठी , बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, छत्तीसगढ़ राज्य इटंक के महासचिव विजय सिंह उपस्थित रहे ।

Post navigation

Previous हेल्थ सेक्टर में खुले करियर के द्वार, स्वास्थ्य विभाग में 910 पदों पर होगी भर्ती
Next रविभवन में विजलेंस टीम की दबिश, दो लाख के नकली एप्पल मोबाइल और एसेसरीज जप्त

Related Stories

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.