Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रोजगार आंदोलन’ का अगला चरण 26 नवंबर से, आंदोलन से पहले देश भर में किया जायेगा जनसम्पर्क अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रोजगार आंदोलन’ का अगला चरण 26 नवंबर से, आंदोलन से पहले देश भर में किया जायेगा जनसम्पर्क अभियान

Abhinesh Pandey August 23, 2022

 

*देशभर में लोकसभा एवं जिला स्तर पर रोजगार आंदोलन समिति का गठन किया जायेगा*

*संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति देश किया सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेज में राष्ट्रीय रोजगार नीति के बारे में लोगों को जागरूक करेगी*

रायपुर। संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति द्वारा राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून बनाकर संसद से पास करने हेतु 16 अगस्त से 22 अगस्त तक रोजगार आंदोलन हुआ। इस रोजगार आंदोलन के दौरान देश भर से आये प्रतिनिधियों ने हिस्सेदारी की ।
कांस्टीट्यूशन क्लब में संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति की 22 अगस्त को बैठक संपन्न हुई जिसमें दिल्ली के केबिनेट मंत्री फाउंडर देश की बात फाउंडेशन गोपाल राय भी सम्मिलित हुए ।

राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून बनाकर संसद से पास कराने हेतु माननीय प्रधान मंत्री व् अन्य केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन सौपा गया। संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति द्वारा राष्ट्रीय रोजगार नीति का ड्राफ्ट केंद्रीय सरकार को सौंपा गया है। सरकार चाहे तो उसमे संशोधन करके लागू कर सकती है जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा अगर राष्ट्रीय रोजगार नीति लागू नहीं होगी तो रोजगार आंदोलन का अगला चरण 26 नवंबर से शुरू किया जायेगा। यह बात आज संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर कृष्णा यादव ने प्रेस वार्ता में बताई। इससे पहले संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति की बैठक आज कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में हुयी एवं सभी संगठनो से चर्चा करके आगे की रणनीति बनायीं गई जिसके तहत अब पुरे देश में जनसम्पर्क अभियान के द्वारा इस आंदोलन के बारे में लोगो को अवगत कराया जायेगा। कृष्णा यादव ने बताया की लोकसभा एवम जिला स्तर पर रोजगार आंदोलन समिति का गठन किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा की समिति सभी शिक्षण संस्थाओं, यूनिवर्सिटी कॉलेज में में राष्ट्रीय रोजगार नीति के बारे में जागरूक अभियान चलाएगी और सभी लोकसभा क्षेत्र में रोजगार संसद/ संवाद का आयोजन किया जायेगा जिसमे संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति से जुड़े संगठन एवं राज्यसभा , लोकसभा सांसदों को भी उस कार्यक्रम में आमंत्रित करके राष्ट्रिय रोजगार नीति कानून बनवाने में उनका सहयोग माँगा जायेगा

कृष्णा यादव ने कहा कि अगले चरण का आंदोलन शुरू करने से पहले पुरे देश में जनसम्पर्क अभियान तेज़ किया जायेगाऔर इस अभियान को गाँव स्तर तक लेकर जायेगे। संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति द्वारा आंदोलन का प्रथम चरण 16 अगस्त से 22 अगस्त तक चला और इसमें देश भर के लोगों ने हिस्सा लिया। जैसे जैसे लोगों को पता चला की रोजगार आन्दोयलन शुरू हो रहा है वैसे ही रोजगार आंदोलन में लोगों की भागीदारी बढ़ती गयी। 16 अगस्त को हमने तिरंगा पदयात्रा नंदनगरी से जंतर मंतर तक शुरू किया लेकिन पुलिस द्वारा उसे गोकलपुरी में ही रोक दिया गया। फिर भी देश भर से आये प्रतिनिधियों का उत्साह काम नहीं हुआ और कार्यक्रम स्थल पर ही वो लगातार क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।

इस रोजगार आंदोलन में पुरे देश से लगभग 200 से ज़्यादा संगठनो के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी लोगों ने एक सुर में यह बात बोला की देश को आज़ादी मिले 75 साल होगये लेकिन किसी भी सरकार ने राष्ट्रीय रोजगार नीति का मुद्दा न तो उठाया है न इसपर कोई चर्चा की है। वर्त्तमान में सभी सेक्टर के लिए एक समग्र पालिसी बनाने की ज़रुरत है। राष्ट्रीय रोजगार नीति आज के वक्त की मांग है और राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून बनाकर इसको लागू करके ही बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो सकता है। आज देश के शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर लगभग 9 प्रतिशत है और ग्रामीण इलाकों में 7 प्रतिशत है अगर इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो यह प्रतिशत और बढ़ सकती है।

 

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और मुख्य प्रधान वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी…
Next पुरंदेश्वरी का बयान मुख्यमंत्री का सर हजार टुकड़ों में बंट जायेगा अमानवीयता की हद-कांग्रेस

Related Stories

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026

Recent Posts

  • विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रायपुर में मनोरंजन के महाकेंद्र ‘Amuse O Rama’ (अम्यूज़ ओ रामा) का ऐतिहासिक शुभारंभ

You may have missed

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026
समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी

February 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.