Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Abhinesh Pandey June 13, 2022

 

रायपुर। ईडी की कार्यवाही से नाराज रायपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पचपेड़ी नाका स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। काफी हंगामे और नारेबाजी के बीच पुलिस ने रोकने की भरपूर कोशिश की लेकिन बैरिकेड्स पर जब बड़े नेता चढ़े तो कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ गया। प्रशासन को उन्होने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में कांग्रेस नेता 11 बजे के बाद टिकरापारा के पास स्थित ईडी दफ्तर के बाहर पुजारी पार्क पहुंचे। वहां सड़क की दूसरी तरफ पंडाल में बैठकर नेताओं ने सत्याग्रह शुरू किया। कोई भाषण नहीं हुआ। सभी ने अपने हाथ में राहुल गांधी के समर्थन में तख्तियां पकड़ी हुई थीं। इस दौरान नारेबाजी जारी रही।
बाद में महात्मा गांधी के प्रिय भजनों में से एक रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम की धुन बजती रही। इस दौरान माहौल बिल्कुल शांत रहा। सड़क के दूसरी तरफ पुजारी पार्क परिसर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना रखा था। दोपहर 12.30 बजे के बाद सत्याग्रह पर बैठे नेताओं ने उठकर पुजारी पार्क परिसर की ओर कूच कर दिया। पुलिस ने वहां बैरिकेड कर उनका रास्ता रोका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां बैरिकेड तोडऩे की कोशिश की। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम खुद एक बैरिकेड पर चढ़कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक धनेंद्र साहू,हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन कुलदीप जुनेजा, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे के अलावा अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Post navigation

Previous ‘आप’ ने तात्यापारा में ग्राम मोहल्ला सम्पर्क अभियान किया,पहुंची उत्तर विधानसभा की टीम
Next छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए होटल इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं : मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

Related Stories

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026

Recent Posts

  • विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रायपुर में मनोरंजन के महाकेंद्र ‘Amuse O Rama’ (अम्यूज़ ओ रामा) का ऐतिहासिक शुभारंभ

You may have missed

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत @2047 का शुभंकर बनेगा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

February 8, 2026
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट – मनोहर लाल

February 8, 2026
MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर पीस यात्रा

February 8, 2026
समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

समाज संगठित और गुणवान बनेगा, तभी देश में परिवर्तन होगा – डॉ. मोहन भागवत जी

February 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.