Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर को हरा भरा बनाने के लिए गायत्री परिवार द्वारा किया गया पौधों का वितरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर को हरा भरा बनाने के लिए गायत्री परिवार द्वारा किया गया पौधों का वितरण

Abhinesh Pandey July 18, 2022

सावन के महीने में पौधारोपण करने आम लोगों से की अपील

रायपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अपने अपने क्षेत्रों को हरा भरा रखने, पर्यावरण संरक्षण व भावी पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके इसके लिए प्रतिवर्ष जुलाई से अगस्त तक वृक्षारोपण माह का आयोजन किया जाता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इसी कड़ी में रायपुर शहर को हरा-भरा बनाने के लिये गायत्री परिवार रायपुर के युवा प्रकोष्ठ के द्वारा रविवार को देवेंद्र नगर में पौधा वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधों का पूजन एवं रक्षासूत्र बांधकर मंत्रोच्चारण के साथ एक फलदार एवं एक छायादार पौधों का रोपण कर किया गया। पौधों के वितरण के साथ स्थानीय निवासियों से इन पौधों को अपने अपने घरों/प्रतिष्ठानों के आस पास लगाने का निवेदन किया गया साथ ही उपस्थित लोगों से इसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया।
गायत्री परिवार रायपुर के युवा प्रकोष्ठ प्रभारी श्री आशीष राय ने बताया कि आज के समय में जितनी तीव्र गति से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है उतनी ही तीव्रता से हरे भरे वृक्षो का नष्ट भी किया जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का मुख्य कारण में एक कारण भी यही है। ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना है ताकि हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं शुद्ध रहे साथ ही आने वाली पीढ़ी को भी प्रदूषण मुक्त शुद्ध ऑक्सीजन मिलता रहे एवं उन्हें संकट से बचाया जा सके। इसी उद्देश्य से आज नीम, बरगद, पीपल, आंवला, मीठा नीम, मोगरा पौधे का वितरण देवेंद्र नगर में घर घर जाकर किया गया। देवेन्द्र नगर सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि गायत्री परिवार के द्वारा चलाया जा रहा वृक्षारोपण अभियान निश्चित रुप से रायपुर को एवं पूरे प्रदेश को हरा भरा बनाने में उपयोगी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ रायपुर से दुर्गेश्वरी निषाद, हंसराम साहू, सरिता साहू, सन्नू सांखला एवं देवेन्द्र नगर सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे। गायत्री परिवार द्वारा आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

Post navigation

Previous शायद मैं मंत्री ना रहूं तो बेहतर काम हो-सिंहदेव
Next टीएस सिंहदेव को मीडिया में पत्र वायरल नहीं करना था, पीएल पुनिया ने दिया बड़ा बयान

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.