Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह सम्पन्न, विविध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह सम्पन्न, विविध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Abhinesh Pandey November 21, 2022

रायपुर। मैंट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्याार्थियों ने बड़े उत्साह से कार्यक्रम में भागीदारी की और अपने कला का प्रदर्शन किया। विभाग की ओर से 15 नवम्बर को बुकमार्क, 16 नवम्बर को स्लोगन लेखन स्पर्धा का आयोजन किया गया। 17 नवम्बर को कैलीग्राफी और 18 नवम्बर को कोलाज मेकिंग का आयोजन हुआ। 19 नवम्बर को विभाग की ओर से पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के विद्यार्थियों को रायपुर स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी एवं नालंदा लाइब्रेरी का भ्रमण कराया गया जिसमें विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी से संबंधित अऩेक नवीन जानकारियाँ प्राप्त कीं। विद्यार्थियों को पुस्तकालय परिचालन पद्धति एवं ई-लाइब्रेरी से अवगत कराया गया। जिसमें नालंदा लाइब्रेरी में फुली आॅटोमेटेड आरएफआईडी तकनीक व डिजिटल लाइब्रेरी संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. कल्पना चंद्राकर ने बताया कि भारतवर्ष में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन प्रतिवर्ष 14 से 20 नवम्बर के मध्य मनाया जाता है। इसी तारतम्य में लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डाॅ.कल्पना चन्द्राकर ने बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा लाइब्रेरी कमेटी के अध्यक्ष डाॅ.प्रशांत मुंडेजा ने इसी तरह से कार्यकमों में भाग लेने के लिए छात्रों को अभिप्रेरित किया। इस अवसर पर लाइब्रेरी साइंस विभाग के शिक्षकगण सहायक प्राध्यापक श्री संजय शाहजीत, श्री लाकेश कुमार साहू एवं सहायक ग्रथपाल श्री गिरधारी लाल पाल सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, उपकुलपति डाॅ. दीपिका ढांढ, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने इस आयोजन की सराहना की एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘‘कलिंगा उत्सव-2022‘‘ का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने की मनमोहक प्रस्तुति
Next मासूम त्रिव्या की मौत कैसे व किन परिस्थितियों में हुई यह स्पष्ट होना चाहिए-उत्तम जायसवाल आप

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.