Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय विज्ञान और प्रोद्योगिकी में नवीन प्रगतियां विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय विज्ञान और प्रोद्योगिकी में नवीन प्रगतियां विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार सम्पन्न

Abhinesh Pandey December 8, 2022

रायपुर। विज्ञान और प्रोद्योगिकी का प्रभाव हर जगह देखा जा सकता है। आधुनिक युग में विज्ञान में हो रही नवीन प्रगतियां विद्यार्थियों को नए अवसर प्रदान कर रही है। विद्यार्थियों को विज्ञान की नवीन चुनौतियों का सामना कर नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। यह बातें मैट्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ साइंसेज विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार में विषय विशेषज्ञों ने कहीं।

मैट्स स्कूल ऑफ साइंसेज के विभागाध्यक्ष तथा सेमीनार के संयोजक डॉ. आशीष सराफ ने बताया कि मैट्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ साइंसेज विभाग द्वारा ’विज्ञान और प्रोद्योगिकी में नवीन प्रगतियां’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया। यह सेमीनार छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रोद्योगिकी परिषद द्वारा प्रायोजित किया गया था। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.एल. वर्मा, विशिष्ट अतिथि व छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रोद्योगिकी परिषद (सीसीओएसटी) के वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार दुबे तथा मुख्य वक्ता एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एस.पी. महापात्रा थे। इस सेमीनार में 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें 57 शोध पत्र पढ़े गए तथा 23 पोस्टर प्रस्तुत किए गये।
समीनार के मुख्य अतिथि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. यादव ने कोरोना महामारी के संकट के दौरान विज्ञान और प्रोद्योगिकी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान और प्रोद्योगिकी की नवीन प्रगति का प्रभाव हर जगह देखा जा सकता है। विज्ञान की प्रगति ने मानवता को बचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान युग में नवीन खोजों और अविष्कारों का युग है जिसमें विद्यार्थियों के पास विज्ञान के अनंत आकाश में नवाचार के अनेक अवसर हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित कुमार दुबे ने विज्ञान और तकनीकी विकास के क्रांतिकारी दृष्टिकोण पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि नैनो तकनीक से जुड़ी विश्लेषणात्मक विधियों में हर समस्या का समाधान खोजने की अत्यधिक क्षमता है। वैज्ञानिक चुनौतियां आज भी हैं और विद्यार्थियों को इन चुनौतियों का सामना करते हुए नवाचार की दिशा में अग्रसर होना चाहिए।
डॉ. रामास्वामी राजेश कुमार, तमिल नाडु और डॉ. सपना राय हराई नरसिंहपुर मध्यप्रदेश ने भी विशेष रूप से समिल्लित हुए और अपनी वक्ता से छात्र छात्राओं को प्रभावित किया
मुख्य वक्ता एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एस.पी. महापात्रा ने नैनो प्रोद्योगिकीः सिद्धांत और अनुप्रयोग विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने नैनो प्रोद्योगिकी के 20 प्रमुख वर्गीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विज्ञान और प्रोद्योगिकी की वर्तमान प्रगति और भविष्य की चुनौतियों पर भी अपनने विचार रखे।
सत्र की अध्यक्षता करते हुए मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. के.पी. यादव ने विज्ञान और प्रोद्योगिकीः सिद्धांत और व्यवहार विषय पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने विज्ञान और प्रोद्योगिकी के माध्यम से रोजमर्रा के जीवन की दिन-प्रतिदिन की समस्याओं के सरल तथा सीमीत समाधान पर जोर देते हुए कहा कि हमें इस बात पर भी विचार करने की आवश्यकता है कि किस तरह विज्ञान के नवीन प्रयोगों से हम मानवता को भी बचाए रख सकें। उन्होंने मानव जाति की महत्वपूर्ण रूप से सेवा करने के लिए तत्काल योगदान देने के संदर्भ में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की एक समय रेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांड, कुलसचिव श्री गोकुलानंद पंडा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण सहित विभाग के प्राध्यापकगण डॉ. संध्यारानी पांडा, डॉ. राधा कृष्णन, डॉ. मेघना श्रीवास्तव, डॉ. जसमीत कौर सोहल, डॉ. मनोज कुमार बंजारे, डॉ. बिंदुश्री बघेल, डॉ. भाग्यश्री देशपांडे, डॉ. प्रीतिका चटर्जी, डॉ. एस.के. कश्यप, श्री संदीप बाला, वैज्ञानिक, शोधार्थी और छात्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर, भिलाई, मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर और तमिलनाडु के विषय विशेषज्ञों ने भी इस सेमीनार में हिस्सा लिया।

Post navigation

Previous गुजरात में 157 सीट जीतकर भाजपा ने नया रिकॉर्ड बनाया, CM की शपथ 12 दिसंबर को
Next भानुप्रतापपुर उप चुनाव एवं हिमाचल जीत पर विधायक कार्यालय में मनाया गया जश्न

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.