रायपुर | छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी तर्ज पर स्वर्गीय दाऊ अशोक बघेल मेमोरियल के तृतीय संस्करण का आयोजन ग्राम मेहरसखा में 27 फरवरी से किया जा रहा है। इस खेल महोत्सव में विधानसभा की हर पंचायत से टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस खेल महोत्सव में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय 7 हजार, खो-खो में
प्रथम 11 हजार, द्वितीय 5 हजार, वॉलीबाल में प्रथम 11 हजार, द्वितीय 5 हजार, 100 मीटर दौड़ में प्रथम 5100, द्वितीय 2100, लंबी कूद में प्रथम 5100, द्वितीय 2100, रस्सी कस्सी में प्रथम 11 हजार, द्वितीय 5 हजार, पीटठुल में प्रथम 7 हजार, द्वितीय 5 हजार, संखलीं में प्रथम 5100, द्वितीय 2100, गेड़ी दौड़ में प्रथम 5100, द्वितीय 2100 रुपए पुरस्कार रखा गया है। साथ ही स्व दाऊ अशोक बघेल मेमोरियल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता भी 27 फरवरी से शुरू हो रही है। ओपन में प्रथम पुरस्कार 1 लाख 11 हजार 111 और द्वितीय 55 हजार 555 रुपए है। ग्रामीण में प्रथम पुरस्कार 51 हजार और द्वितीय 21 हजार रुपए रखा गया है। साथ ही कई प्रतिस्पर्धाएं
होंगी।
