Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री ने बिजली कर्मियों को दीपावली पर दी बोनस की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने बिजली कर्मियों को दीपावली पर दी बोनस की सौगात

Abhinesh Pandey October 19, 2022

00 16 हजार से अधिक कर्मियों को मिलेगी 11000 बोनस व अनुग्रह राशि
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दीपावली के उपलक्ष्य में सभी नियमित एवं संविदा में कार्यरत बिजलीकर्मियों को 11 हजार रुपये तक बोनस / अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इससे छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी लाभांवित होंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा दीपावली से पूर्व भुगतान हेतु जरूरी आदेश जल्द से जल्द जारी हेतु निर्देश दे दिए गए हैं जिस के तारतम्य में मानव संसाधन विभाग से आज शाम तक आदेश जारी किए जाने की संभावना है।
पिछले वित्तीय वर्ष में 21 हजार रुपए मूल वेतन तथा महंगाई भत्ता के रूप में मासिक वेतन प्राप्त करने वाले विद्युत कर्मी बोनस के लिए पात्र होंगे तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी कार्यों में दक्षता बनाए रखने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप रुपए 11 हजार की अनुग्रह राशि दी जावेगी। इससे पावर कंपनियों को लगभग 17 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा। बोनस अधिनियम 2005 के अनुसार नियोक्ता केवल नियमित एवं संविदा कर्मी को ही सीधे बोनस दे सकता है. अर्थात आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगाए गए कर्मियों या दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को उनके नियोक्ता ठेकेदार के व्दारा ही बोनस दिया जाना है।

पावर कंपनी में आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन भोगी के रूप में भी बहुत से कर्मचारी कार्य करते हैं अत: उन्हें भी दीपावली में खुशियां मिले इसलिए संवेदनशील मुख्यमंत्री ने विद्युत अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए हैं कि आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन भोगी में लगे ठेका कर्मचारियों को भी दीपावली से पूर्व उनके नियोक्ता ठेकेदार द्वारा नियमानुसार बोनस दिया जाए, यह सुनिश्चित करें।

Post navigation

Previous स्तन कैंसर जागरूकता माह पर, एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने महिलाओं के लिए आत्म-सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया
Next एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.