Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • माता नर्मदा और जनता के आशीर्वाद से जन सेवा का मौका मिला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माता नर्मदा और जनता के आशीर्वाद से जन सेवा का मौका मिला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Abhinesh Pandey September 18, 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के ग्राम सूरसुली में नर्मदा मईया की पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नर्मदाधाम कुंड में किया दीपदान

ग्रामवासियों ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, भेंट स्वरूप दिया माता नर्मदा माता का चित्र

रायपुर, 18 सितंबर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के ग्राम सूरसुली में नर्मदाधाम कुंड में नर्मदा मईया की पूजा अर्चना एवं दीपदान कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने यहाँ भगवान शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माता नर्मदा और भगवान शिव से प्रदेश की सुख समृद्धि और मंगलमय की कामना की। इस मौके पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत और उपहार स्वरुप माता नर्मदा माता का चित्र भेंट किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त संबोधन ने कहा कि उन्हें यहां आने का दूसरी बार मौका नसीब हुआ है। उन्होंने कहा कि माता नर्मदा और जनता के आशीर्वाद से उन्हें जन सेवा करने का मौका मिला है। नर्मदा धाम पुण्यभूमि है। यहां साधु संत साधना करते हैं। उन्होंने यहां चातुर्मास कर रहे स्वामी आत्मानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया और कहा कि स्वामी जी जब तक प्रदेश में रहेंगे उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब साधु संत किसी स्थान पर कठोर साधना करते हैं तो वह भूमि और अधिक महत्वपूर्ण और पुण्य भूमि बन जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को स्वामी जी का प्रवचन सुनने का अवसर मिला इससे इस स्थान का महत्व और अधिक बढ़ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई साधु संत चातुर्मास करते हैं तो उनसे आशीर्वाद लेने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने माता नर्मदा धाम के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए पुल पुलिया और सड़क बनाए जाने की सहमति दी। ग्राम सुरसुली जेवरतला से 5 किमी दूर है, नर्मदाधाम में दीपदान का महात्म्य है, मुख्यमंत्री नर्मदाधाम में दर्शन के लिए पृथक समय लेकर आए।

Post navigation

Previous कैट का भारत ई मार्ट सेमीनार 20 को
Next रायपुर नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान का कमांड ग्रीन आर्मी को सौंपा

Related Stories

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण

October 24, 2026
दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण
  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

You may have missed

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण

October 24, 2026
दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.