Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महानदी का पानी शबरी पुल से तीन फीट ऊपर बह रहा…प्रशासन अलर्ट मोड पर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी का पानी शबरी पुल से तीन फीट ऊपर बह रहा…प्रशासन अलर्ट मोड पर

Abhinesh Pandey August 14, 2022

जांजगीर-चाम्पा । लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में नदी नाले उफ़ान पर हैं। शिवरीनारायण में महानदी का पानी शबरी पुल से तीन फीट ऊपर बह रहा है। शनिवार की रात आठ बजे तक पुल से एक फीट पानी बह रहा था। लगातार हो रही बारिश के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ते क्रम में है। रविवार सुबह 8 बजे पुल के ऊपर से तीन फीट तक पानी बह रहा है। शिवरीनारायण के निचले इलाकों सहित महानदी के किनारे बसे गांवों में एहतियातन मुनादी कराई गई है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर चले जाने कहा गया है। वहीं चंद्रपुर में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। पानी खतरे की निशान ऊपर बह रहा है। निचली बस्तियों में पानी घुस गया है। नगर पंचायत भवन, अस्पताल परिसर सहित आसपास जलमग्न हो गया है।
लगातार हो रही बारिश से महानदी में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब शबरी पुल से दो फीट नीचे पानी बह रहा था। दिनभर हुई बारिश के कारण पानी का स्तर बढ़ते क्रम में रहा और शाम 4 बजे तक पुल के ऊपर पानी आने में एक फीट बचा था। इसके बाद रात आठ बजे के करीब पुल के ऊपर पानी पहुंच गया। दिनभर शबरी पुल से वाहनों का आवागमन जारी रहा। शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक एक शिकारी डेरा, जनकपुर तथा मवेशी बाजार के आसपास के लोगों को सावधान रहने को कहा गया। इसके अलावा वार्ड 14, 15 सहित देवरी, खोरसी, तनौद, कनस्दा क्षेत्र के महानदी तटीय किनारे बसे गांव के लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान में जाने को कह दिया है वहीं बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैें। मार्ग बंद होने से वाहनों की कतार लग गई है। शिवरीनारायण तहसीलदार संदीप साय ने बताया कि महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुल के पास बेरिकेड्स लगाकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान और गोताखोर तैनात किया गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मुनादी करा दी गई है।

Post navigation

Previous आज़ादी की गौरव यात्रा पूरे जोश व उत्साह के साथ आज हुई पूर्ण, ब्लॉक मुख्यालय नानगुर में जनसभा के साथ हुआ भव्य समापन.
Next 18 को लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में प्लेसमेंट कैंप, 100 से अधिक व्यक्तियों के लिए होगा साक्षात्कार

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.