Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • भूपेश बतायें कि सलमान खुर्शीद से सहमत हैं कि नहीं- बृजमोहन
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बतायें कि सलमान खुर्शीद से सहमत हैं कि नहीं- बृजमोहन

Abhinesh Pandey May 19, 2022

 

 

* बाटला हाउस पर सोनिया रो देती हैं तो शिव को बंधक बनाने पर क्यों नहीं, कांग्रेस जवाब दे – बृजमोहन *

* कांग्रेस सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ा दुश्मन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए चुनौती दी है कि वे स्पष्ट करें कि आक्रांता मुगलिया सल्तनत के सनातन धर्म पर आक्रमण और सनातन मंदिरों के विध्वंस कर मस्जिद खड़ी करने को कांग्रेस समर्थन क्यों देती है? बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी की किचन केबिनेट के मेंबर समझे जाने वाले सलमान खुर्शीद की किताब में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि काशी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर पुरातन कालीन है, जिसे मुगलिया सल्तनत में तोड़ा गया, हिंदुओं ने फिर बनाया और औरंगजेब के शासनकाल में उसे फिर से तोड़कर मस्जिद बना दी गई।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कबूल किया है कि यह कोई सामान्य मंदिर नहीं है बल्कि द्वादश शिवलिंग में से एक है। सलमान खुर्शीद की किताब में बाबा विश्वनाथ के मंदिर के बारे में बहुत सी प्रामाणिक बातें कही गई हैं। अब भाजपा पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाने वाले भूपेश बघेल और उनके राजनीतिक संप्रभु राहुल गांधी यह बताएं कि क्या बाबा विश्वनाथ का मंदिर 1947 के बाद बन गया ?

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जबकि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के कारण हिंदू समाज को कई कई हिस्सों में बांटकर देश पर हुकूमत चलाई है। कांग्रेस सनातन धर्म और संस्कृति की दुश्मन है। इसीलिए 1991 में सोनिया गांधी के दबाव में नरसिंह राव की सरकार ने यह कानून बना दिया कि 1947 की स्थिति में जहां जो था, वही रहेगा।

श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण की सौदागर कांग्रेस की तरह भारतीयों में विभाजन नहीं करती बल्कि सबकी भावनाओं का सम्मान करते हुए यह चाहती है कि सभी विवादास्पद मामले कानून के दायरे में समाधान को प्राप्त हों।

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल में अगर हिम्मत है तो सलमान खुर्शीद की किताब में दिए गए ऐतिहासिक विवरणों की सच्चाई को झूठ साबित करके बताएं, अन्यथा हिंदू समाज को कलंकित करने का दुस्साहस न करें।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि भूपेश बघेल दिखावटी हिंदू हैं। उन्हें और उनकी कांग्रेस को हिंदू धर्म से कोई लेना देना नहीं है।
छत्तीसगढ़ में हमारे हिंदू धर्म के आराध्य राम को गाली देते हैं और उन लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है । मुख्यमंत्री कभी माता कौशल्या तो कभी भगवान श्री राम के नाम पर राजनीति करते हैं। यह क्या हो रहा है? कांग्रेस ने ही एक वर्ग विशेष के लोगो को खुश करने के लिए बहुसंख्यक हिन्दू समाज का पग पग में अपमान किया ।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सलमान खुर्शीद तो सोनिया गांधी के भूपेश बघेल से भी बड़े चाटुकार हैं। उन्होंने मुसलमान होते हुए भी बाबा विश्वनाथ की महिमा और इतिहास का वर्णन अपनी किताब में किया और एक यह तथाकथित राम भक्त छत्तीसगढ़ सरकार है जो भूपेशबघेल के नेतृत्व सत्य सनातन धर्म के अनुयायियों की जागरूकता पर राजनीति करते हुए भाजपा पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते शर्म नहीं आती। वे कर्म से यकीनन कांग्रेसी ही हैं और कांग्रेस की संस्कृति है हिंदुत्व का विरोध। भूपेश बघेल यही कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कि कांगेस के बड़े बड़े नेता किस तरह मंदिरों में पूजा करने जाते हैं लेकिन उनके दिमाग में तो चर्च और मस्जिद ही बसी हुई है। भाजपा किसी धर्म के विरुद्ध नहीं है। भाजपा सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करती है लेकिन भारत के संविधान में जब किसी को किसी के भी धर्म पर अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं है तो फिर कांग्रेस आजादी के बाद से हिंदुत्व पर अतिक्रमण क्यों करवाती रही है?

आज सारा देश कांग्रेस की हकीकत देख रहा है कि किस तरह भारतीय संस्कृति को कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति के तहत दफन कर दिया है।

Post navigation

Previous दिव्यांग होते हैं देव अंश उन्हें सहानुभूति नहीं सहयोग की आवश्यकता- रेखचंद जैन
Next भाजपा नफरत की सौदागर -कांग्रेस

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.