Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भूपेश बघेल को सनातनी श्रद्धा खटक रही है- सुनील सोनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल को सनातनी श्रद्धा खटक रही है- सुनील सोनी

Abhinesh Pandey January 23, 2023

 

*धीरेंद्र शास्त्री जी को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा सांसद का आरोप*

 

रायपुर। रायपुर सांसद सुनील सोनी ने बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर कहा है कि भूपेश जी अपना ज्ञान चंगाई सभा में जाकर उन लोगों को बांटें जो इन सभाओं के जरिए धर्मांतरण की साजिशों को निरंतर आगे बढ़ाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रसार और धर्मांतरण तथा लव जिहाद को रोकने के कोई भी प्रयास भूपेश बघेल को क्यों भटकते हैं, यह छत्तीसगढ़ की आम जनता और सारे सनातनी लोग बेहतर तरीके से जानते हैं।हनुमान चालीसा से भूपेश बघेल को एलर्जी क्यों है? राम नाम का भजन कीर्तन करने पर उन्हें दिक्कत क्यों है?

रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भूपेश बघेल अवैध धर्मांतरण करने वालो के प्रभाव में हैं। वह धर्मांतरण को संरक्षण और प्रोत्साहन दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सुनियोजित रूप से धर्मांतरण चल रहा है और इसे रोकने के प्रयास जो भी करता है, भूपेश बघेल और उनकी सरकार उसके दमन के लिए उतावले हो जाते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को जिस तरह से भूपेश बघेल के मंत्री कवासी लखमा ने धर्मांतरण के मुद्दे पर चुनौती देते हुए कहा कि साबित कर देंगे तो वह राजनीति छोड़ देंगे और साबित नहीं कर पाए तो धीरेंद्र शास्त्री पंडिताई छोड़ दें, यह चुनौती ही बता रही है कि छत्तीसगढ़ में इस तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है कि कोई उसे प्रमाणित नहीं कर सकता। क्योंकि प्रमाणित करने ही नहीं दिया जाएगा। धर्मांतरण को संरक्षण देने के लिए जिस राज्य में रासुका का दुरुपयोग किया जा रहा है, वहां निष्पक्ष शासन व्यवस्था की उम्मीद नहीं की जा सकती।

रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भूपेश बघेल, शास्त्री जी पर रासुका नहीं लगा सकते इसलिए उन्हें अप्रत्यक्ष तौर पर धमकी दे रहे हैं कि वह अपनी सनातनी संस्कृति के संरक्षण का कार्य छत्तीसगढ़ में न करें।मुख्यमंत्री का बयान धीरेंद्र शास्त्री जी को रोकने जैसा है। भूपेश बघेल इतने बड़े ज्ञानी हो गए हैं कि अब वह साधु संत और मर्मज्ञ शास्त्री को शास्त्र शिक्षा दे रहे हैं। भूपेश बघेल कांग्रेस की संस्कृति का ही परिचय दे रहे हैं। उनकी पार्टी हिंदू धर्म के आराध्य के न होने का शपथ पत्र देती है और अब यह साधु-संतों को सलाह देने लगे हैं। दिल्ली में जाकर चंगाई सभा के आयोजकों से मिलकर उन्हें साथ होने का वचन देने वाले भूपेश बघेल को समझना चाहिए कि हिंदू संस्कृति से छेड़खानी बहुत भारी पड़ेगी।दरअसल धीरेंद्र शास्त्री जी ने धर्म वापसी कराई है तो भूपेश बघेल को दिल्ली में अपना नंबर कटने का डर बैठ गया है। इसलिए शास्त्री जी के खिलाफ पहले अपने इसी कार्य के लिए रिजर्व मंत्री को उतारा और अब खुद उतर गए।

Post navigation

Previous योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत
Next राइजिंग इंडी म्यूजिक लेबल ने नया म्यूजिक सिंगल ‘दुआँयें ‘ जारी किया जिसमें एक्ट्रेस सृष्टि रोडे और एक्टर विशाल आदित्य सिंह को फिचर किया

Related Stories

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन

October 11, 2026
रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 

October 11, 2026
सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

October 11, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन
  • रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
  • शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण

You may have missed

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन

October 11, 2026
रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 

October 11, 2026
सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

October 11, 2026
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी

October 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.