Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भूपेश बघेल कलेक्शन मास्टर है और भ्रष्टतम भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकें – तेजस्वी सूर्या
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल कलेक्शन मास्टर है और भ्रष्टतम भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकें – तेजस्वी सूर्या

Abhinesh Pandey August 24, 2022

 

छत्तीसगढ़ को धृतराष्ट्र के आलिंगन से मुक्त कराएंगे- डी. पुरंदेश्वरी*

*आज से बदल गया छत्तीसगढ़ का माहौल, बघेल की उलटी गिनती शुरू- साव*

*पूरा छत्तीसगढ़ आंदोलन पर बैठा है, बेइमानों का राज बदल दो- डॉ. रमन*

रायपुर। यह छत्तीसगढ़ की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का समय है। यह संघर्ष का समय है। लाठियां खाने का समय है। तैयार रहें। भारतीय जनता युवा मोर्चा के 1 लाख कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल को डरा दिया है। भूपेश बघेल की सरकार को डरा दिया है। भूपेश बघेल की पुलिस को डरा दिया है। भाजयुमो के रायपुर नगर निगम कार्यालय के समीप हल्ला बोल के मंच से अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आज भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में भूपेश बघेल की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। भूपेश बघेल सोनिया गांधी के लिए कलेक्शन मास्टर की भूमिका छत्तीसगढ़ में निभा रहे हैं।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 3 माह की मोहलत देते हुए कहा कि वह इन 3 माह में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करें वरना दिसंबर में मैं फिर आऊंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार पर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और माफिया राज चल रहा है। इस तानाशाही राज में युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। समय आ गया है कि भाजयुमो के कार्यकर्ता संघर्ष करते हुए भाजपा की सरकार बनाएं ताकि भाजपा की सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार दे सके।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए कहा कि युवाओं के हित में संघर्ष करने की प्रेरणा उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी से ली है। छत्तीसगढ़ के युवा स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि यह सरकार जिस तरह से तानाशाही चला रही है, हर जगह भ्रष्टाचार कर रही है, युवाओं का शोषण कर रही है, उससे जनता को मुक्ति दिलाना भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है और हम इसे पूरा करेंगे।

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में वहां की सरकार के खिलाफ संघर्ष किया लेकिन छत्तीसगढ़ के युवा कार्यकर्ताओं जैसा उत्साह कहीं देखने नहीं मिला। पूरा भरोसा है कि छत्तीसगढ़ के युवा कार्यकर्ता युवाओं के हित में भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार माफिया की सरकार है। भूपेश बघेल की सरकार में हर विभाग में माफिया राज चल रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल ने सीएम का अर्थ ही बदल दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जितना विकास हुआ और जितने युवाओं को रोजगार मिला, वह भाजपा की सरकार में मिला। इसका श्रेय डॉ. रमन सिंह को जाता है। भाजपा के राज में बस्तर जैसे इलाके को भी शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। जबकि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ केवल विश्वासघात किया है। भूपेश बघेल कांग्रेस की एटीएम मशीन बन गए हैं। 4 साल में भूपेश बघेल ने शिक्षा के क्षेत्र में भी कोई काम नहीं किया। शिक्षा क्षेत्र से लेकर वन विभाग तक सभी जगह भर्तियों में भ्रष्टाचार चल रहा है।

भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी तथा राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने भाजयुमो की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए महाभारत का जिक्र किया और कहा कि महाभारत में श्रीकृष्ण ने भीम को धृतराष्ट्र के आलिंगन से बचाकर भीम की जान बचाई थी अब छत्तीसगढ़ धृतराष्ट्र के आलिंगन में है। इसे बचाने के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ता संघर्ष करें। हमें छत्तीसगढ़ को बचाना है और छत्तीसगढ़ की जनता को उसका हक दिलाना है। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि इस सरकार का पतन तय हो चुका है। इस सरकार को जाना ही होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की विदाई तय है। राजधानी रायपुर में आज जो सैलाब उमड़ा है, वह साबित कर रहा है कि भूपेश बघेल सरकार का पतन सुनिश्चित हो गया है। आज के बाद छत्तीसगढ़ में माहौल बदल गया है। भूपेश बघेल की सरकार हर मोर्चे पर नकारा, भ्रष्ट और तानाशाह साबित हुई है। इस सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबों दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में भूपेश बघेल सरकार की जमकर आलोचना करते हुए आव्हान किया कि तख्त बदल दो, ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सौ से भी कम भृत्य पदों की भर्ती के लिए ढाई लाख युवाओं ने आवेदन किया। भूपेश बघेल शर्म करें। उन्होंने कहा कि अकेले हम आंदोलन नहीं कर रहे हैं। पूरा छत्तीसगढ़ आंदोलन कर रहा है। 5 लाख कर्मचारी आंदोलन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता कमर कस लें और 2023 में भाजपा की सरकार बनाएं।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के साथ हुए छल को लेकर आज मुख्यमंत्री निवास का हम सबने घेराव किया है। इस पूरे हल्ला बोल कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी के पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों का पूर्ण सहयोग मिला है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने भूपेश बघेल सरकार को भ्रष्ट, निकम्मी और बदलापुर की राजनीति करने वाली सरकार करार देते हुए कहा कि इस सरकार ने छत्तीसगढ़ को कई दशक पीछे ले जाने का काम किया है। केंद्र सरकार के पैसों का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने जिस उम्मीद के साथ कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर दिया था, उन उम्मीदों को भूपेश बघेल ने न केवल तोड़ा है बल्कि छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ धोखेबाजी की है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह सरकार जिस रास्ते पर चल रही है उसका परिणाम आज निर्धारित हो गया है। भाजयुमो के कार्यकर्ता इस सरकार को उसकी सही जगह पहुंचा देंगे। पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार जैसी भ्रष्ट सरकार पूरे देश में नहीं है। इस सरकार ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था तबाह कर दी है। हर जगह भ्रष्टाचार है और दमन की राजनीति की जा रही है।

सांसद सुनील सोनी ने रायपुर में आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि कुंभकरणीय निंद्रा में सोई प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जगाने का वक्त आ गया है। इस सरकार ने अपने 45 महिने के कार्यकाल में छलने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं, किसानों, गरीबों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के साथ जो व्यवहार किया है, वह इस सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता व आभार प्रदेश महामंत्री टिकेश्वर जैन ने किया।

हल्ला बोल कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री निवास कुच कर रहे कार्यकर्ताओं पर पदाधिकारियों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्व लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए। हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दिया।

Post navigation

Previous 2500 बेरोजगारी भत्ता देने के वादे से मुकर रही प्रदेश कांग्रेस सरकार – तेजेन्द्र तोड़ेकर ( प्रदेश अध्यक्ष यूथ )
Next भाजपा सरकार में जो बेरोजगारी दर 22% थी आज हमारी सरकार में 0.78% है – रेखचंद जैन (संसदीय सचिव)

Related Stories

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026

Recent Posts

  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त

You may have missed

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

June 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.